खेल

India vs Pakistan World Cup 2023: अमित शाह ने जीत के बाद ताली बजाकर टीम का बढ़ाया जोश, दिखाया विक्ट्री साइन, Video Viral

India vs Pakistan: भारत और पाकिस्तान के बीच वर्ल्ड कप 2023 का महामुकाबला अहमदाबाद में खेला गया. नरेंद्रे मोदी स्टेडियम में सवा लाख से ज्यादा क्रिकेट प्रेमी मौजूद थे. भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 7 विकेट हरा दिया. इस मैच को देखने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी वहां मौजूद थे. वह अपनी पत्नी और पोती के साथ यहां आए हुए थे. मैच में भारत की जीत के बाद अमित शाह का एक वीडियो भी सोशल मीडिया वायरल हो रहा है. दरअसल जब मैच में अय्यर ने चौका लगाकर खेल खत्म किया तो गृहमंत्री ने ताली बजाकर जश्न मनाया और विक्ट्री साइन दिखाकर टीम का जोश बढ़ाया.

वीडियो में देखा जा सकता है कि श्रेयस अय्यर विनिंग चौका मारकर टीम को जीत दिला देते हैं. वहीं अमित शाह खड़े होकर तालियां बजाते हुए दिखाई दे रहे हैं. उन्होंने जीत के बाद विक्ट्री साइन दिखाकर टीम का जोश बढ़ाया.

अच्छी शुरुआत के बाद बिखर गई पाक टीम

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का न्योता पाकिस्तान को दिया. मैच की शुरुआत पाकिस्तान के टॉप ऑर्डर ने अच्छी तरह से की थी. शुरुआत में ऐसा लगा रहा था कि पाकिस्तान की टीम बड़ा स्कोर बना सकती है, लेकिन 155 के स्कोर पर पाकिस्तान ने अपने टॉप तीन विकेट गंवा दिए. इसके बाद मैच में भारतीय गेंदबाजों ने कहर ढहाना शुरु किया और मात्र 80 गेंदों में पाकिस्तान की बची हुई टीम को वापस भेज दिया. मैच में पाकिस्तान की टीम पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल सकी और 42.5 ओवरों में 191 रन बनाकर आउट हो गई.

पाकिस्तान के लिए ओपनिंग करने उतरे शफीक और इमाम ने 41 रन की साझेदारी की. इसके बाद इमाम आउट हो गए और बैटिंग करने के कप्तान बाबर आजम आए. फिर पाकिस्तान का तीसरा विकेट 155 रनों पर गिरा था. भारत की तरफ से बुमराह, सिराज, जड़ेजा, कुलदीप यादव और हार्दिक पांड्या ने दो-दो विकेट लिए.

यह भी पढ़ें- Ind vs Pak: पाकिस्तान के टॉप ऑर्डर ने 31 सालों का सूखा किया खत्म, बनाया ये बड़ा रिकॉर्ड

शतक से चूके रोहित शर्मा

वहीं अगर भारत की बात जाए तो शुभमन गिल और कप्तान रोहित शर्मा ओपनिंग करने के लिए मैदान में उतरे थे. गिल ने शुरुआत में ताबड़तोड़ रन तो बरसाए, लेकिन वो जल्दी आउट हो गए. उन्होंने 16 रन बनाए. वहीं रोहित शर्मा शतक बनाने से चूक गए. उन्होंने 86 रनों की अहम पारी खेली. वहीं विराट भी आज ज्यादा रन नहीं बना पाए और 16 रन पर आउट हो गए. फिर आखिर में केएल राहुल 19 और अय्यर ने 53 रन बनाकर मैच में जीत दिला दी.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

1 hour ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

1 hour ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

2 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

3 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago