खेल

“मैं अपना पद्मश्री वापस लौटा रहा हूं…”, पहलवान बजरंग पूनिया WFI के नए अध्यक्ष के चुनाव से हुए आहत, सरकार पर खफा

WFI President Election: भारतीय कुश्ती संघ (WFI) में 11 महीने से चल रहे सियासी दंगल का फैसला गुरुवार को आया. भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष पद के लिए हुए एकतरफा मुकाबले में संजय सिंह ने भिवानी की अनीता श्योराण को 7 के मुकाबले 40 वोटों से हरा दिया. इस तरह नए अध्यक्ष के चुनाव के बाद हरियाणा के कई पहलवान हताश हो गए.

हरियाणा में रोहतक की रहने वाली ओलिंपियन साक्षी मलिक ने कुश्ती छोड़ दी. वहीं, अभी पुरुष पहलवान बजरंग पूनिया का भी बयान आया है. बजरंग पूनिया ने कहा— “मैं अपना पद्मश्री पुरस्कार प्रधानमंत्री को वापस लौटा रहा हूं. कहने के लिए बस मेरा यह पत्र है. यही मेरी स्टेटमेंट है.”

बजरंग से पहले साक्षी मलिक ने मीडिया के समक्ष कहा था कि जुल्म के आगे मैं हार गई. अब मैं सन्यास ले रही हूं. साक्षी की मां सुदेश मलिक ने कहा कि जितना ‘मैं आहत हूं उतना ही देश इस फैसले से आहत है. देश के लिए मेडल जीतने के बाद उस मुकाम पर पहुंचने पर भी न्याय नहीं मिला’.

सुदेश मलिक बोलीं कि “महिला पहलवानों ने शोषण के खिलाफ 40 दिन तक सड़क पर लड़ाई लड़ी, मगर उन्हें न्याय नहीं मिला. वह अपनी लड़ाई नहीं लड़ रही थीं, बल्कि उस बृजभूषण जैसी बड़ी ताकत से लड़ रहे थे. अब अध्यक्ष का चुनाव हुआ..तो उसका राइट हैंड अध्यक्ष बना है. उसका मतलब है​ कि WFI में बृजभूषण की ही चलेगी.”

 

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

डिफेंस एक्सपोर्ट में अडाणी डिफेंस का जलवा, SIDM Champion Award 2026 से हुआ सम्मानित

Adani Defence SIDM Champion Award 2026: अडानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस को रक्षा और एयरोस्पेस निर्यात…

17 minutes ago

‘तो हो जाए अयोध्या में फैसला’, सीएम योगी ने स्वीकार की अखिलेश यादव की चुनौती

UP News: अयोध्या से चुनाव लड़ने की अखिलेश यादव की सलाह पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

38 minutes ago

‘तकनीक का इस्तेमाल नहीं, अब निर्माता बने भारत’: PHDCCI के 121वें सत्र में बोले केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह

PHDCCI के 121वें वार्षिक सत्र में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने भारत को तकनीक…

42 minutes ago

समुद्र तटों की जोरदार सफाई: 2,000 से ज्‍यादा लोगों ने देश के किस बीच से हटाया 15 टन कचरा? रोपे गए ‘सुरुचि’ के पौधे

वसई-विरार महानगरपालिका द्वारा राजोडी समुद्र तट पर एक विशाल स्वच्छता अभियान चलाया गया. मेयर और…

58 minutes ago

‘रिहाई नहीं हुई तो करूंगा अनशन’, नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के सोनम वांगचुक, बोले- अघोषित आपातकाल जैसे हालात

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट के दौरान नेताओं की गिरफ्तारी पर सोनम वांगचुक ने कड़ी प्रतिक्रिया…

59 minutes ago

दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: CJP प्रदर्शन से पहले गिरफ्तार हुए यूट्यूबर ध्रुव राठी

करोड़ों फॉलोअर्स वाले यूट्यूबर ध्रुव राठी को दिल्ली पुलिस ने उनके गुरुग्राम आवास से हिरासत…

1 hour ago