खेल

IPL टिकट को लेकर स्‍टेडियम के बाहर भगदड़ मच गई, ये VIDEO देखकर आपके होश उड़ जाएंगे

Fans flock in large numbers to get IPL tickets: आईपीएल का 2023 अपने अंतिम सप्ताह में है और 28 मई को होने वाले फाइनल मैच से पहले केवल क्वालीफायर 2 बचा है. गत चैंपियन गुजरात टाइटन्स शुक्रवार 26 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में क्वालीफायर 2 में पांच बार के चैंपियन मुंबई इंडियंस का सामना करने वाली है. इस बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखकर हर कोई हैरान है. दरअसल, मैच से पहले टिकट को लेकर फैंस के बीच भगदड़ मच गई. स्टेडियम के बाहर फैंस की तादाद इतनी ज्यादा थी कि सुरक्षा बल के लिए भी उन्हें संभालना मुश्किल था. अब इससे चूक कहिए या लापरवाही लेकिन इन तस्वीरों को देखकर बीसीसीआई पर सवाल जरूर उठ रहे हैं.

महिलाओं के साथ धक्का-मुक्की, बेचैन कर देगा ये वीडियो

गुजरात और मुंबई के बीच अहमदाबाद में आईपीएल 2023 का दूसरा क्वालिफायर खेला जाएगा. इस मैच से पहले स्टेडियम के बाहर भगदड़ मच गई. महिलाएं भी खुद को बचाने के लिए जूझती हुई नजर आईं. बीसीसीआई की लापरवाही के कारण लोग परेशान होते रहे.

दरअसल, ये घटना तब हुी जब स्टेडियम के बाहर लंबी कतारों के कारण अफरा-तफरी मच गई और फैंस को टिकट काउंटर तक पहुंचने के लिए एक दूसरे को धक्का लगाते देखा जा सकता है सोशल मीडिया पर कई वीडियो सामने आए हैं, जो टिकट बुकिंग सिस्टम के कुप्रबंधन को साफ तौर पर दिखाते हैं.

आईपीएल 2023 में गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच क्वालीफायर 2 मैच शुक्रवार (26 मई) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. आखिरी गेम में, जीटी ने चेन्नई सुपर किंग्स का सामना किया. जहां उन्हें हार मिली और अब उनके पास फाइनल में जाने का ये दूसरा मौका है.

वहीं एमआई लखनऊ के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबले को जीतकर यहां पहुंची है. अब तक के अपने आईपीएल मुकाबलों में जीटी और एमआई ने तीन मौकों पर एक दूसरे का सामना किया है. मौजूदा सीजन के दौरान वे दो बार भिड़ चुके हैं. इस मैच में जीत दर्ज करने की होड़ में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

41 minutes ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

47 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी से मिले एकनाथ शिंदे, कहा- सूखे को लेकर केंद्र सरकार से मिलेगी किसानों को बड़ी मदद

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य के…

48 minutes ago

गलवान पर बनी सलमान खान की फिल्म में ऐसा क्या दिखा जो सरकार को लेना पड़ा एक्शन, 40 दिन तक क्यों हुआ री-शूट?

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को सूचना प्रसारण मंत्रालय से NOC मिल गई है. अब…

55 minutes ago

क्या कम कट-ऑफ से गिरेगी मेडिकल शिक्षा की क्वालिटी? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने NEET-PG 2025-26 की कट-ऑफ घटाने के मामले में केंद्र सरकार द्वारा गठित…

1 hour ago

‘AI से कर रहा था नकल…’ IIT बॉम्बे सुसाइड केस में प्रोफेसर ने बताया 18 सितंबर की रात का सच

IIT Bombay Student Suicide: आईआईटी बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में जांच कर…

1 hour ago