Bharat Express DD Free Dish

IPL 2026: मैच से पहले आई बड़ी अपडेट! SRH के खिलाफ खेलेंगे रोहित शर्मा? जानिए पूरी प्लेइंग 11

MI vs SRH: IPL 2026 के मैच 41 में मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद आमने-सामने होंगे. मैच से पहले रोहित शर्मा की फिटनेस को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. जानिए रोहित यह मैच खेलेंगे या नहीं?

MI vs SRH Rohit Sharma Playing Today

MI vs SRH: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के 19वें सीजन का 41वां मुकाबला आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मैच मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा. बता दें कि अब तक यह सीजन मुंबई के लिए किसी काले साए की तरह गुजरा है. चाहे वह खिलाड़ियों की फॉर्म को लेकर हो या टीम के प्रदर्शन की बात हो. अब तक मुंबई ने कुल 7 मैचों में से सिर्फ 2 ही जीते हैं. इसी के साथ वह पॉइंट्स टेबल में आखिरी स्थान पर मौजूद है. अगर मुंबई को प्लेऑफ के लिए अपनी जंग जारी रखनी है, तो यहां से गलती की कोई गुंजाइश पूरी तरह खत्म होती है.

मुंबई इंडियंस के लिए यह मैच जीतना उनकी साख पर खड़े सवाल का जवाब भी है. लेकिन इस जीत के लिए उनके सबसे अनुभवी खिलाड़ी और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का खेलना बेहद जरूरी है. इसी को लेकर मैच से पहले एक बड़ी अपडेट भी सामने आई है.

रोहित शर्मा खेलेंगे या नहीं?

मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के मैच से पहले रोहित शर्मा के खेलने को लेकर अब तक कोई साफ जानकारी नहीं है (Will Rohit Sharma Play Today). उनकी चोट टीम के लिए चिंता बनी हुई है. टीम से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि रोहित की हालत में सुधार हो रहा है, लेकिन वह इस मैच में खेलेंगे या नहीं, इसका फैसला टॉस के समय ही लिया जाएगा.

रोहित शर्मा को हुआ क्या?

रोहित शर्मा को 12 अप्रैल को RCB के खिलाफ मैच में हैमस्ट्रिंग की चोट लगी थी. तभी से वह टीम से बाहर हैं और उनकी कमी बल्लेबाजी में साफ दिख रही है. इस चोट की वजह से वह पिछले तीन मैच नहीं खेल पाए हैं. उनकी जगह टीम ने अलग-अलग ओपनिंग जोड़ी आजमाई, लेकिन कोई भी सफल नहीं रही. मुंबई इंडियंस ने क्विंटन डिकॉक, रिकेल्टन और दानिश मलवार को मौका दिया, मगर टीम को अच्छी शुरुआत नहीं मिल पाई. खासकर मलवार का हालिया प्रदर्शन (2 और 0) टीम की परेशानी बढ़ा रहा है.

दोनों हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (MI vs SRH head-to-head record)

मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल के इतिहास में अब तक कुल 25 मैच खेले गए हैं. इन मुकाबलों में मुंबई की टीम का पलड़ा थोड़ा भारी रहा है. मुंबई इंडियंस ने 15 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद को 10 मुकाबलों में सफलता मिली है. आंकड़े बताते हैं कि दोनों टीमों के बीच अच्छी टक्कर होती है, लेकिन अब तक मुंबई ने ज्या दा मैच अपने नाम किए हैं.

वानखेड़े में क्या है पिच का हाल?

मुंबई में वानखेड़े मैदान की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए आसान मानी जाती है. यहां सतह सख्त और सीधी रहती है, जिससे गेंद अच्छे से बल्ले पर आती है और रन बनाना आसान होता है. शुरुआत में तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिल सकती है, लेकिन बाद में बल्लेबाज हावी हो जाते हैं. स्पिनर्स को बीच के ओवरों में हल्का टर्न मिल सकता है. शाम को ओस आने की वजह से दूसरी पारी में बल्लेबाजी करना और आसान हो जाता है, इसलिए ज्यादातर टीमें टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनती हैं.


ये भी पढ़ें: ड्रेसिंग रूम में कश लगाते दिखे राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग; क्या मुश्किल में है राजस्थान रॉयल्स?


दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 (MI vs SRH Playing 11)

सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग 11 (SRH Playing 11): अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, इशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, पैट कमिंस (कप्तान), प्रफुल्ल हिंगे, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11 (MI Playing 11): क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेलटन, नमन धीर, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, कृष भारत, विल जैक्स, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, अश्विनी कुमार

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read