खेल

Rishabh Pant: ‘पंत को थप्पड़ मारना चाहता हूं’, भारत को विश्व चैंपियन बनाने वाले कप्तान का बवालिया बयान

Kapil Dev on Rishabh Pant: पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव ऋषभ पंत से काफी नाराज हैं. मौजूदा समय में आगामी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की क्रिकेट जगत में खूब चर्चा हो रही है. इस बीच चोटिल ऋषभ पंत की हेल्थ अपडेट जानने के लिए फैंस परेशान रहते हैं जो सड़क हादसे का शिकार होने के बाद खेल से काफी समय तक दूर रहेंगे. पंत, जिन्होंने गाबा में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच विनिंग पारी खेलकर भारत को चार मैचों की श्रृंखला 2-1 से जीतने में मदद की. अब इस महत्वपूर्ण सीरीज से पहले टीम इंडिया को उनकी कमी खल रही है. इस बीच भारत को विश्व चैंपियन बनाने वाले कप्तान कपिल देव ने ऋषभ पंत पर एक बवालिया बयान है. हालांकि कपिल देव पंत की भलाई की ही बात कर रहे हैं.

‘पंत को थप्पड़ मारना चाहता हूं’- कपिल देव

कपिल ने कहा “मुझे उससे (पंत) बहुत प्यार है. मैं चाहता हूं कि वह ठीक हो जाए ताकि मैं जा सकूं और उसे थप्पड़ मार सकूं और उसे खुद की देखभाल करने के लिए कह सकूं. आपकी दुर्घटना के कारण पूरी टीम टूट गई है. मैं उससे प्यार करता हूं लेकिन मैं उस पर गुस्सा भी हूं. आज के जमाने के युवा ऐसी गलतियां क्यों करते हैं? इसके लिए एक तमाचा लगना चाहिए.”

ये भी पढ़ें: IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी कल से… 6 साल बाद भारत में टेस्ट खेलेगा ऑस्ट्रेलिया

इस घटना को एक महीने से अधिक हो गया है और पंत अब काफी हद तक ठीक हो गए हैं, पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव युवा विकेटकीपर से काफी नाराज हैं और एक बार ठीक होने पर उन्हें ‘थप्पड़’ मारना चाहते हैं. एबीपी अनकट पर, कपिल देव ने पंत के बारे में बात करते हुए टीम इंडिया में उनकी भूमिका पर भी बात रखी. विश्व कप विजेता कप्तान ने कहा, पहला आशीर्वाद, कि उसे दुनिया का सारा प्यार मिले, भगवान उसे अच्छा स्वास्थ्य दे.

आपक आपको बता दें पंत पिछले साल 30 दिसंबर को एक भयानक कार दुर्घटना में बाल-बाल बचे थे, जहां उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई थी और आग लगने से पहले उन्हें कार से बाहर निकाला गया था. देहरादून के मैक्स अस्पताल में शुरुआती इलाज के बाद उन्हें आगे के इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर मुंबई ले जाया गया. जहां उनका फिलहाल इलाज चल रहा है. अब तक मिली जानकारी के अनुसार पंत तेजी से रिकवर कर रहे हैं, और जल्द ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

पहलगाम की अरु घाटी में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव, आधे सफर से लौटने को मजबूर सैलानी; स्थानीय कारोबार प्रभावित

पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…

4 hours ago

द ग्रेट मंडल बनाम कमंडल संघर्ष: वह दिन जब बिहार ने आडवाणी की रथ यात्रा रोक दी

Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…

5 hours ago

स्टूडेंट हॉस्टल से CM हाउस तक: वह रात जब लालू ने बिहार की कमान संभाली

Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…

5 hours ago

35 से ज्यादा लग्जरी घड़ियां, अकूत जमीन और 500-500 के नोटों की गड्डियां… बिहार के इस पावर कपल के ठिकानों पर पड़ा छापा

VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…

5 hours ago

ठहाका, तेवर और तूफानी राजनीति! जानिए कैसे लालू यादव ने हमेशा के लिए बदल दिए भारतीय लोकतंत्र के नियम

Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…

5 hours ago

बदायूं के दोहरे हत्याकांड में चार दोषियों की फांसी की सजा रद्द, जानिए हाईकोर्ट ने क्‍यों उनको किया बाइज्जत बरी

बदायूं के चर्चित दोहरे हत्याकांड (ऑनर किलिंग के मामले) में सेशन कोर्ट द्वारा सुनाई गई…

5 hours ago