KKR Releases Mustafizur Rahman: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान को BCCI के निर्देश के बाद रिलीज कर दिया है. अब बांग्लादेश का यह तेज गेंदबाज आईपीएल में नहीं खेल पाएंगे. बीसीसीआई ने ये निर्देश देश में बांग्लादेशी खिलाड़ी के खिलाफ बढ़ते प्रदर्शन को लेकर दिया है.
इस संबंध में KKR ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर पोस्ट कर जानकारी दी. केकेआर ने अपने पोस्ट में लिखा,
कोलकाता नाइट राइडर्स ने पुष्टि की है कि आईपीएल के नियामक बीसीसीआई/आईपीएल ने आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) सीजन से पहले मुस्ताफिज़ुर रहमान को टीम से रिलीज़ करने का निर्देश दिया है.

KKR को एक रिप्लेसमेंट की अनुमति
KKR ने आगे लिखा,
यह रिलीज़ प्रक्रिया सभी आवश्यक प्रक्रियाओं और परामर्श के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के निर्देश पर की गई है. बीसीसीआई आईपीएल नियमों के अनुसार कोलकाता नाइट राइडर्स को एक रिप्लेसमेंट खिलाड़ी लेने की अनुमति देगा और इससे जुड़ी आगे की जानकारी समय पर साझा की जाएगी.
KKR Media Advisory. 🔽 pic.twitter.com/ZUZB620Uv7
— KolkataKnightRiders (@KKRiders) January 3, 2026
भारत में विरोध के बाद लिया फैसला
दरअसल बांग्लादेश में हिंदुओं की लगातार हो रही हत्याओं और हिंसक घटनाओं के खिलाफ भारत में लोग प्रदर्शन कर रहे हैं. भारत सरकार ने भी बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई थी. इसी बीच आईपीएल के मीनी ऑक्शन में बांग्लादेश के खिलाड़ी मुस्ताफिजुर रहमान को केकेआर ने 9.20 करोड़ रुपये में खरीद लिया. जिसके बाद केकेआर और बीसीसीआई के खिलाफ जनता ने मोर्चा खोल दिया. यहीं नहीं सत्तारूढ़ दल के नेताओं ने भी केकेआर और शाहरुख खान को निशाने पर ले लिया. बीजेपी के पूर्व विधायक और फायरब्रांड नेता ठाकुर संगीत सिंह सोम ने शाहरुख खान को देशद्रोही तक करार दिया.
ये भी पढ़ें- ‘जगह खाली करो..’, शाही मस्जिद के पास 48 को नोटिस, कब्रिस्तान जमीन पर खलबली
जनता और सत्तारूढ़ दल के बढ़ते दबाव को देखते हुए बीसीसीआई ने केकेआर को मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज करने का निर्देश दे दिया.
8 सीजन खेल चुके हैं मुस्ताफिजुर रहमान
मुस्ताफिजुर रहमान आईपीएल में कुल 8 सीजन खेले हैं. वे 2016 से आईपीएल का हिस्सा थे. उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद, मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल, चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स जैसी टीमों से खेल चुके हैं. इस बार वो पहली बार KKR की जर्सी में नजर आने वाले थे, लेकिन अब यह नहीं होने वाला.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

