Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Lionel Messi का चला ‘मैजिक’, मियामी के लिए दागे शानदार दो गोल, देखें Video

Lionel Messi: दुनिया के दिग्गज फुटबॉलरों में से एक लियोनल मेसी के करोड़ों लोग फैंस हैं. मेसी अर्जेंटीना के फुटबॉल खिलाड़ी हैं जो इस वक्त इंटर मियामी टीम और अर्जेंटीना की राष्ट्रीय टीम के लिए खेलते हैं.

Lionel Messi

Lionel Messi

Lionel Messi: दुनिया के दिग्गज फुटबॉलरों में से एक लियोनल मेसी के करोड़ों लोग फैंस हैं. मेसी अर्जेंटीना के फुटबॉल खिलाड़ी हैं जो इस वक्त इंटर मियामी टीम और अर्जेंटीना की राष्ट्रीय टीम के लिए खेलते हैं. इंटर मियामी के लिए खेलते वक्त शानदार फ्री किक मारने के बाद मेसी चर्चा में हैं. दरअसल, रविवार रात में इंटर मियामी और एफसी डलास के बीच अमेरिका में मैच हो रहा था. इस दौरान मेसी ने मैच में पेनल्टी बॉक्स के बाहर से निचले कोने पर पिनपॉइंट फिनिश के साथ गोल किया. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Lionel Messi: पेनल्टी बॉक्स के ठीक बाहर से किया गोल

MIAvsDAL के बीच मैच में लियोनल मेसी ने पेनल्टी बॉक्स के ठीक बाहर से एक शानदार किक किया जो पोस्ट के अंदर एफसी डलास के गोलकीपर को भी नहीं समझ में आया और सीधे एक गोल हो गया. इतनी दूरी से कई खिलाड़ियों के बीच से मेसी के इस शानदार किक ने उनकी टीम मियामी को 1-0 से बढ़त की ओर ले गया. मेसी ने यह गोल छठे मिनट में किया. वहीं, शुरुआत में पेस के विजन में हस्तेक्षप करने के लिए मुख्य रेफरी द्वारा जोसेफ मार्टिनेज को ऑफसाइड करार दिया गया था लेकिन समीक्षा के बाद कॉल को पलट दिया गया.

85वें मिनट में मेसी ने दागा दूसरा गोल

MIAvsDAL का मैच शानदार और रोमांचक चल रहा था. इस दौरान मेसी की टीम मियामी का स्कोर 3 और डलास का 4 था. यानी कि मियामी दूसरी टीम डलास से एक प्वाइंट पीछे थी. वहीं, तभी मेसी ने फिर से कमाल कर दिया. मैच के 85वें मिनट में मेसी ने अपनी टीम के लिए एक और गोल कर दिया. इस दौरान मेसी ने अपना फिर से कदम बढ़ाया और शानदार फ्री-किक गोल कर दिया. इस गोल के साथ ही उनकी टीम को सिर्फ एक और अंक ही नहीं मिला बल्कि उनकी टीम मियामी का स्कोर दूसरे टीम डलास के स्कोर के बराबर 4-4 हो गया.

ये भी पढ़ें- IND vs WI: Tilak Varma ने हाफ सेंचुरी मारकर रचा इतिहास, रोहित के बाद यह कारनामा करने वाले बने दूसरे भारतीय बल्लेबाज

मियामी में शामिल होने के बाद सभी चार मैचों में मेसी ने किया गोल

दिग्गज फुटबॉलर लियोनल मेसी मियामी में शामिल होने के बाद लगातार सुर्खियों में हैं. उन्होंने सभी चार मैचों में स्कोर किया है, जिसमें मेसी ने कुल छह गोल किए हैं. फ्रिस्को में लीग कप के 16वें राउंड में उन्होंने लगातार मल्टीगोल गेम खेले. मेसी का दूसरा मेल्टीगोल गेम पहले लीग्स कप एलिमिनेशन गेम में आया, जो फ्लोरिडा में बारिश के कारण डेढ़ घंटे की देरी से हुआ था. बता दें कि 16वें राउंड के मैच का विजेता लीग्स कप क्वार्टर फाइनल में चार्लोट एफसी और ह्यूस्टन के बीच सोमवार रात के विजेता के खिलाफ था.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital