Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

KL Rahul नहीं बल्कि ये स्टार ऑल-राउंडर बन सकता है Delhi Capitals का नया कप्तान

दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2025 के लिए अक्षर पटेल को कप्तान बनाने की तैयारी कर रही है, जो टीम के साथ 2019 से जुड़े हुए हैं. अक्षर पिछले दो सीजन में कुछ मैचों में टीम की कप्तानी कर चुके हैं.

Delhi Capitals Team

दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2025 के लिए भारतीय ऑलराउंडर अक्षर पटेल को कप्तान बनाने की तैयारी कर रही है. अक्षर 2019 से इस टीम का हिस्सा हैं और पिछले दो सीजन में कुछ मैचों में टीम की कप्तानी भी कर चुके हैं. ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, अक्षर को स्थायी कप्तान के तौर पर चुनने की संभावना ज्यादा है, जबकि टीम ने मेगा ऑक्शन में केएल राहुल को भी खरीदा था.

दिल्ली कैपिटल्स ने हाल ही में सुपर ऑक्शन में अनुभवी खिलाड़ी फाफ डु प्लेसिस जैसे नाम शामिल किए हैं. इसके बावजूद अक्षर को कप्तानी देना टीम प्रबंधन का उन पर भरोसा दिखाता है.

अक्षर का प्रदर्शन

2025 मेगा ऑक्शन से पहले टीम ने चार खिलाड़ियों को रिटेन किया, जिनमें अक्षर पटेल भी शामिल हैं. अक्षर ने पिछले दो सीजन में 200 से ज्यादा रन बनाए और दस से अधिक विकेट लिए. वह पिछले साल भारत की टी20 वर्ल्ड कप जीत में अहम भूमिका निभा चुके हैं. हाल ही में उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का उपकप्तान भी बनाया गया था.

दिल्ली कैपिटल्स ने मेगा ऑक्शन में केएल राहुल को 14 करोड़ रुपये में खरीदा था. इस कदम के बाद उम्मीद थी कि राहुल को कप्तान बनाया जाएगा. हालांकि, फ्रेंचाइज़ी के सह-मालिक पार्थ जिंदल ने ESPNCricinfo से बातचीत में कहा, “अभी कप्तानी को लेकर कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है. अक्षर पटेल लंबे समय से टीम के साथ हैं और पिछले चक्र में उपकप्तान भी थे. लेकिन अभी यह तय नहीं है कि कप्तान अक्षर होंगे या कोई और.”

केएल राहुल के कप्तानी पर सवाल

केएल राहुल के पिछले रिकॉर्ड को देखते हुए उनकी कप्तानी पर सवाल उठते रहे हैं. पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी करते हुए वह कोई बड़ा प्रभाव नहीं डाल पाए. लखनऊ ने उन्हें रिलीज कर दिया था, जिसके बाद दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया.

दिल्ली कैपिटल्स पिछले सीजन में छठे स्थान पर रही थी और आईपीएल खिताब जीतने में नाकाम रही. टीम ने इस बार रिषभ पंत के साथ अपने संबंध खत्म कर दिए हैं और नए कप्तान व नए प्रबंधन के साथ एक नई शुरुआत की उम्मीद कर रही है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital