Bharat Express DD Free Dish

खेल

Asian Games 2026 में भारतीय रेसलर अमन सहरावत ने देश की झोली में एक और गोल्ड मेडल डाला है. अमन ने 57 किलोग्राम फ्रीस्टाइल कैटेगरी के फाइनल मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया. अमन ने रोमांचक फाइनल मैच में वर्ल्ड चैंपियन चोंग-सोंग को 11-7 से हराया.

भारत और ब्राजील के बीच बहुप्रतीक्षित अंतरराष्ट्रीय फ्रेंडली मुकाबला आज कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में खेला जाएगा. पांच बार की विश्व कप विजेता ब्राजील पहली बार अपनी सीनियर पुरुष टीम के साथ भारत में मैदान पर उतरेगी.

Asian Games 2026 Final: भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर पुरुष क्रिकेट में गोल्ड मेडल जीत लिया. अभिषेक शर्मा ने 61 और तिलक वर्मा ने नाबाद 51 रन बनाए.

एशियन गेम्स के खिताबी मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान को 212 रनों का मुश्किल लक्ष्य दिया है. शुरुआती झटकों के बाद अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा ने आतिशी पारियां खेलकर टीम का स्कोर 211 तक पहुंचाया.

Gwalior News: एशियन गेम्स में भारतीय महिला हॉकी टीम ने चीन को 1-0 से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया. इस ऐतिहासिक जीत में ग्वालियर की बेटी इशिका चौधरी का अहम योगदान रहा, जिसके बाद उनके परिवार और पूरे शहर में दिवाली जैसा जश्न देखा जा रहा है.

Asian Games 2026: 17 वर्षीय कुमकुम मोहोद ने महिला रिकर्व व्यक्तिगत स्पर्धा में शूटऑफ के जरिए भारत को 17वां गोल्ड मेडल दिलाया. इसी के साथ एशियम गेम्स में भारत के कुल 77 पदक हो गए हैं.

India vs Brazil Football Match Kolkata: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में भारत और ब्राजील के बीच ऐतिहासिक फ्रेंडली मैच होने वाला है. भारत एक्सप्रेस के सीएमडी उपेन्द्र राय ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे देश के लिए गर्व का क्षण बताया.

HISTORIC GOLD FOR INDIAN WOMEN HOCKEY: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला हॉकी टीम ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए 44 साल का लंबा सूखा समाप्त कर दिया है. रोमांचक फाइनल मुकाबले में भारत ने कड़े संघर्ष के बाद चीन को 1-0 से हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया. इस शानदार खिताबी जीत के साथ ही भारतीय टीम ने लॉस एंजिल्स ओलंपिक 2028 के लिए भी सीधे क्वालीफाई कर लिया है.

Sujeet Kalkal: आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 में शुक्रवार (2 अक्टूबर) को पुरुषों के फ्रीस्टाइल 65 किग्रा वर्ग के फाइनल में सुजीत ने कुडिएव को 10-9 से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया. खास बात यह रही कि फाइनल तक पहुंचने के रास्ते में भी सुजीत ने एक बड़ा उलटफेर किया था. उन्होंने जापान के मौजूदा ओलंपिक चैंपियन कोटारो कियूका को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी.

Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में शुक्रवार का दिन भारत के लिए शानदार रहा. बॉक्सिंग में भारत ने एक के बाद एक तीन गोल्ड मेडल जीते. वहीं कुश्ती में सुजीत ने भी फाइनल जीतकर भारत की झोली में एक और स्वर्ण पदक डाल दिया. आर्चरी में महिला रिकर्व टीम ने पहली बार गोल्ड जीतकर इतिहास रचा.