Bharat Express DD Free Dish

खेल

दक्षिण अफ्रीका शनिवार को किंग्समीड क्रिकेट स्टेडियम में श्रीलंका पर 233 रनों की शानदार जीत के बाद विश्व टेस्ट चैंपियनशिप तालिका में भारत से पीछे दूसरे स्थान पर पहुंच गया.

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट 6 दिसंबर से एडिलेड ओवल में खेला जाएगा. यह मैच पिंक बॉल से खेला जाएगा, जिसके लिए दोनों टीमें जमकर तैयारी कर रही हैं.

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच राजनीतिक तनाव के कारण अनिश्चितता बढ़ गई है. आईसीसी की बैठक स्थगित होने के बीच, पीसीबी हाइब्रिड मॉडल पर जोर दे रहा है, जबकि बीसीसीआई ने पाकिस्तान में खेलने से इनकार किया है.

खेल मंत्री ने बताया कि 1041 खेलो इंडिया केंद्रों (KIC) की स्थापना की गई है, जिसका उद्देश्य बच्चों को प्रशिक्षित करना, पूर्व एथलीटों को सपोर्ट करना और जमीनी स्तर पर स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाना है.

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी पाकिस्तान को मिली है, लेकिन भारत के वहां खेलने पर संशय बरकरार है. विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने क्रिकेट का उदाहरण देते हुए बताया कि भारत अब पाकिस्तान के खिलाफ अपनी विदेश नीति में आत्मविश्वास और मजबूती से आगे बढ़ता है.

श्रीलंका ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में अपना सबसे कम स्कोर 42 रन दर्ज किया, जो मात्र 13.5 ओवर में हुआ. इस शर्मनाक प्रदर्शन में तेज गेंदबाज मार्को जेनसन ने 7 विकेट लेकर श्रीलंका को ऑल आउट किया.

RCB ने हिंदी फैंस के लिए नया हिंदी X अकाउंट बनाया, जिसके बाद कन्नड़ फैन्स ने विवाद खड़ा कर दिया. कन्नड़ भाषी प्रशंसकों ने हिंदी अकाउंट को लेकर नाराजगी जताते हुए सोशल मीडिया पर विरोध किया है और उसे डिलीट करने की सलाह दी है.

देश में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के सफल आयोजन के पाकिस्तान के दावों को मंगलवार को बड़ा झटका लगा, जब श्रीलंका ए टीम ने पाकिस्तान की राजधानी में चल रहे बवाल के कारण अपना दौरा रद्द करने का फैसला लिया.

पाकिस्तान इस समय राजनीतिक, आर्थिक और सुरक्षा संकटों के गंभीर दौर से गुजर रहा है. देश के भीतर अस्थिरता और बढ़ती हिंसा के कारण खेल आयोजनों पर भी गहरा असर पड़ रहा है.

भारत में क्रिकेट प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है. यह अनुशासन ही है जो किसी क्रिकेटर को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लंबे समय तक टिके रहने में मदद करता है. बल्लेबाज पृथ्वी शॉ की प्रतिभा पर कोई संदेह नहीं था, लेकिन उनका अनुशासन ही था जिसने उन्हें निराश किया.