Bharat Express DD Free Dish

खेल

Luka Majcen Shiva Tattoo: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के बीच स्लोवेनिया के स्टार फुटबॉलर लूका मेजसेन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है, जिसमें वह अपनी पीठ पर बना भगवान शिव और महामृत्युंजय मंत्र का विशाल टैटू दिखाते नजर आ रहे हैं.

Colombia vs Portugal: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-के मुकाबले में कोलंबिया ने पुर्तगाल को 0-0 की बराबरी पर रोककर ग्रुप में पहला स्थान हासिल किया. क्रिस्टियानो रोनाल्डो मैच में कोई खास प्रभाव नहीं छोड़ सके.

Women's T20 World Cup 2026: विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान ने अपने आखिरी लीग मैच में नीदरलैंड को 37 रन से हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत हासिल की. गुल फिरोजा की नाबाद 63 रन की पारी और फातिमा सना व आयशा जफर की शानदार गेंदबाजी से पाकिस्तान ने जीत के साथ अपना अभियान समाप्त किया.

FIFA World Cup 2026 में 5.3 लाख आबादी वाले केप वर्डे ने पहली बार नॉकआउट में जगह बनाई. अब राउंड ऑफ 32 में अर्जेंटीना से होगी टक्कर.

बेलफास्ट में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में आयरलैंड ने भारत को 34 रन से हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया. दूसरी पारी में बदली पिच, फ्लॉप बल्लेबाजी, कमजोर गेंदबाजी और खराब फील्डिंग भारत की हार की मुख्य वजहें रहीं. जानिए इस हार के पीछे की 5 बड़ी वजहें.

IND vs IRE: आयरलैंड से ऐतिहासिक हार के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने टीम की गलतियों पर खुलकर बात की. जानिए उन्होंने हार की वजह क्या बताई और किस पर हार का ठीकरा फोड़ा.

Ireland Beat India: आयरलैंड ने सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में खेले जा रहे टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम को 34 रन से हरा दिया है. आयरलैंड की यह जीत ऐतिहासिक है. यह पहला मौका है, जब आयरलैंड ने भारतीय टीम को हराया है.

Vaibhav Sooryavanshi Debut: भारत और आयरलैंड के बीच यह टी-20 मुकाबला बेलफास्ट शहर में खेला जा रहा है. कयास लगाये जा रहे थे कि इस मैच में ही वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू होगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. वैभव सूर्यवंशी को पहले मैच के प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली.

IND vs IRE 1st T20I से पहले आयरलैंड के जॉर्ज डॉक्रेल ने वैभव सूर्यवंशी को रोकने की रणनीति का खुलासा किया. जानिए क्या है आयरलैंड का प्लान.

अगस्त में होने वाले भारत के श्रीलंका दौरे से जुड़ी एक बड़ी खबर आ रही है. दोनों देशों के बीच प्रस्तावित 3 मैचों की टी20 सीरीज रद्द हो सकती है. बीसीसीआई और श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के बीच लंबी बातचीत के बाद भी इस पर सहमति नहीं बन पाई है.