Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

खेल

वर्ल्ड कप का 9वां मैच दिल्ली के अरूण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच खेला जाएगा. थोड़ी देर में टॉस होगी. टीम इंडिया अपनी जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी. वहीं अफगानिस्तान विश्व कप में अपनी पहली जीत तलाशने मैदान पर उतरेंगी.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बल्लेबाज अब्दुल्लाह शफीक वर्ल्ड कप के डेब्यू मैच में शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गये हैं. 97 गेंदों में 8 चौके और तीन छक्कों की मदद से शफीक ने अपना शतक लगाया.

वर्ल्ड कप 2023 के आठवें मैच में पाकिस्तान के खिलाफ कुसल मेंडिस ने शानदार शतकीय पारी खेली. इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया है. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड की ओर से ये जानकारी दी गई है.

वर्ल्ड कप 2023 में श्रीलंका ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलते हुए भारत का रिकॉर्ड तोड़ दिया. श्रीलंका टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 344 रन बनाए. वनडे वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाली टीम बन गई है. इससे पहले ये रिकॉर्ड भारत के नाम था.

भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज अस्पताल से डिस्चार्ज हो गये हैं. 6 अक्टूबर को उनके डेंगू से पीड़ित होने की जानकारी सामने आई थी. उसके बाद से वो चेन्नई के ही एक अस्पताल में भर्ती थे.

Shubman Gill: अगर युवा खिलाड़ी शुभमन गिल के आंकड़ों के बारे में बात की जाए तो उन्होंने सितंबर के महीने में 80 की औसत से रन बनाए हैं. पिछले महीने में उन्होंने 480 रन बनाए हैं.

वर्ल्ड कप 2023 के सातवें मैच में इंग्लैंड ने बांग्लादेश को 137 रनों से हरा दिया है. दोनों टीमें अपना दूसरा मैच खेलने के लिए उतरी थी. इंग्लैंड की टीम को पहली जीत मिली है. वहीं बांग्लादेश को पहली हार मिली है.

वनडे विश्व में पाकिस्तान के खिलाफ खेलते हुए श्रीलंकाई बल्लेबाज कुसल मेंडिस ने तुफानी शतक जड़ दिया है. उन्होंने 65 गेंदों शतक बनाकर रिकॉर्ड बना दिया.

वर्ल्ड कप 2023 का सातवां मैच इंग्लैंड और बांग्लादेश के बीच खेला जा रहा है. इस मैच में इंग्लिश बल्लेबाज जो रूट ने अपने नाम खास रिकॉर्ड बनाया है. वह वनडे विश्व कप में इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गये हैं.

2023 वर्ल्ड कप के आठवें मुकाबले में पाकिस्तान ने श्रीलंका को 6 विकेट से हरा दिया. हैदराबाद में खेले गए इस मैच में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 344 रन बनाए. इसके जवाब में उतरी पाकिस्तान की टीम 10 गेंद शेष रहते हुए मैच को अपने नाम कर लिया.

UP Tourism