KKR vs DC: केएल राहुल का धमाका! दिल्ली ने KKR के सामने रखा 204 रन का बड़ा टारगेट
KKR vs DC: आईपीएल 2026 के 70वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने 204 रन का लक्ष्य रखा. केएल राहुल ने 30 गेंदों में 60 रन की विस्फोटक पारी खेली, जबकि अक्षर पटेल और डेविड मिलर ने अहम योगदान दिया.
PBKS-KKR का टूटा सपना, राजस्थान रॉयल्स ने मारी बाजी; मुंबई इंडियंस को 30 रनों से हराकर प्लेऑफ में एंट्री
MI vs RR: राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 30 रन से हराकर IPL 2026 के प्लेऑफ में जगह बना ली है. टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 205 रन बनाए और शानदार गेंदबाजी के दम पर मुंबई को 175 रन पर रोक दिया.
वानखेड़े में नीता अंबानी की अनूठी पहल: 20 हजार बच्चों के संग देखा MI vs RR मैच, खेल के साथ दिया शिक्षा का संदेश
Nita Ambani ESA initiative: रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक नीता अंबानी ने Education and Sports for All (ESA) पहल के तहत एक अनोखी पहल करते हुए 20 हजार गरीब और जरूरतमंद बच्चों को मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच होने वाले आईपीएल मैच दिखाने के लिए वानखेड़े स्टेडियम बुलाया.
कभी जूते और किराए के नहीं थे पैसे, आज ट्रैक पर तूफान बन रच दिया इतिहास; जानिए नए ‘उड़न सिख’ गुरिंदरवीर की पूरी कहानी
एक समय था जब धावक गुरिंदरवीर सिंह के पास जूते खरीदने और प्रतियोगिता में जाने के लिए बस-ट्रेन के पैसे नहीं थे. आज उसी गुरिंदरवीर ने सीनियर एथलेटिक्स फेडरेशन कप में 10.09 सेकंड का नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाकर इतिहास रच दिया है और राष्ट्रमंडल खेल 2026 के लिए क्वालीफाई कर लिया है.
विनेश फोगाट की रिंग में वापसी: दिल्ली हाईकोर्ट ने WFI को फटकारा, एशियन गेम्स ट्रायल्स में खेलने की दी हरी झंडी
पहलवान विनेश फोगाट को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. कोर्ट ने भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के बैन और नोटिस को दरकिनार करते हुए विनेश को आगामी एशियन गेम्स ट्रायल्स में उतरने की हरी झंडी दे दी है.
पंजाब किंग्स के लिए मिशन प्लेऑफ, LSG ने दिया 197 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य, हार हुई तो सफर खत्म
Punjab Kings Vs LSG: आईपीएल 2026 के अपने आखिरी लीग मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स के खिलाफ 6 विकेट के नुकसान पर 196 रन बनाए हैं. पंजाब किंग्स का भी यह आखिरी लीग मैच है और प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना के लिए इस मैच में पंजाब की जीत बहुत जरूरी है.
IPL 2026 Qualifier 1: प्लेऑफ की टॉप-2 टीमें तय, धर्मशाला में मंगलवार को पलटेगी किस्मत की बाजी! जानें पूरा शेड्यूल
आईपीएल 2026 के लीग स्टेज खत्म होने के बाद प्लेऑफ के क्वालीफायर-1 की दोनों टीमें तय हो चुकी हैं. बेहतर नेट रन रेट के दम पर रॉयल Challengers बेंगलुरु (RCB) पहले और गुजरात टाइटंस (GT) दूसरे स्थान पर रही. अब दोनों टीमों के बीच मंगलवार, 26 मई को धर्मशाला के खूबसूरत मैदान पर फाइनल का टिकट हासिल करने के लिए महामुकाबला खेला जाएगा.
हैदराबाद की बेरहम बल्लेबाजी! आरसीबी के गेंदबाजों को पानी पिलाकर 20 ओवर में ठोक दिए 255 रन
SRH vs RCB: आईपीएल 2026 के 67वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को 256 रन का लक्ष्य दिया है. SRH की तरफ से ईशान किशन, अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन ने अर्धशतक लगाया.
SRH vs RCB: हैदराबाद ने टॉस जीतकर किया बल्लेबाजी का फैसला, बेंगलुरु में एक बदलाव
SRH ने RCB के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. RCB ने अपनी प्लेइंग XI में एक बदलाव किया है. यह मुकाबला राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है, जहां दोनों टीमों की नजर जीत पर है.
SRH vs RCB: टॉप-2 की जंग, हैदराबाद को चाहिए इतनी बड़ी जीत, समझें पूरा गणित
SRH और RCB के बीच IPL 67वां मुकाबला टॉप-2 की रेस के लिए अहम है. अगर RCB जीतती है तो वह क्वालीफायर-1 में पहुंच जाएगी, लेकिन अगर SRH जीतती है तो फैसला नेट रन रेट से होगा.







