Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Ricky Ponting: कमेंट्री बॉक्स से अस्पताल पहुंचे पोंटिंग ने पूरे घटना की सुनाई आपबीती

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग सीने में दर्द की शिकायत के 24 घंटे बाद शनिवार को कमेंट्री करने के लिए स्टेडियम एक बार फिर लौट गए हैं.

Ricky Ponting

Photo- Ricky Ponting (@rickyponting)/Instagram

Ricky Ponting Health Update: पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग से जुड़ी शुक्रवार 2 दिसंबर को एक बड़ी डरावनी खबर आई थी. लाइव कमेंट्री के दौरान ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज को हार्ट संबंधी समस्याओं के चलते अस्पताल में एडमिट होना पड़ा था. ऑस्ट्रेलिया और वेस्टिंडीज के बीच हो रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन लंच टाइम के दौरान पोंटिंग की अचानक तबीयत बिगड़ गई. रिकी पोंटिंग इस सीरीज के लिए चैनल 7 के कमेंटेटरों में से एक हैं. तीसरे दिन चक्कर आने के साथ-साथ उन्हें सीने में अचानक दर्द महसूस हुआ और उनके दोस्त और टीम के पूर्व साथी जस्टिन लैंगर ने ऑस्ट्रेलियाई टीम के डॉक्टर से सलाह लेने के बाद अस्पताल ले जाना पड़ा. हालांकि अब वो पुरी तरह से ठीक हैं.

रिकी पोटिंग स्वस्थ होकर कमेंट्री बॉक्स में लौटे

पोंटिंग को शुक्रवार देर रात अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी और वह शनिवार को कमेंट्री करने के लिए वापस भी आ गए. पूरी घटना का खुलासा करते हुए पोंटिंग ने सबसे पहले लैंगर का धन्यवाद किया.

ये भी पढ़ें: IND vs BAN: फ्लाइट में भारतीय क्रिकेटर के साथ बुरा बर्ताव, एयरलाइन पर Deepak Chahar का फूटा गुस्सा

पोंटिंग ने पूरे घटना की सुनाई आपबीती

47 साल के रिकी पोंटिंग ने खुद इस पूरे घटना को बयां करते हुए कहा कि उन्होंने अस्पताल में कुछ समय बिताया और अच्छी नींद ली. साथ ही उन्होंने महान स्पिनर शेन वॉर्न और रोडनी मार्श के दिल का दौरा पड़ने से निधन होने के कारण उन्होंने इस दर्द को काफी गंभीरता से लिया. मैच के चौथे दिन पोंटिंग ने कहा, ‘मैंने लोगों को डरा दिया था और ये मेरे लिए भी काफी डरवाना था. पोंटिंग ने कहा कि पूरी घटना के बारे में सबसे अच्छी बात यह थी कि वह इसे अपने करीबी दोस्त लैंगर के साथ शेयर करने में सक्षम थे और लैंगर ने इस सब का ध्यान रखा.  पोंटिंग ने मैच की बात करते हुए कहा कि मेजबानों के लिए ये मैच एक शानदार खेल रहा है.  पहली पारी में 315 रन की बढ़त लेने के बाद, ऑस्ट्रेलिया ने मारनस लेबुस्चगने के शतक के कारण 182 और रन जोड़े . अब वेस्टइंडीज के सामने 498 रन का लक्ष्य है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital