Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

आज रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की सगाई, सियासत और क्रिकेट की हस्तियां होंगी शामिल, जानें मेहमानों के लिए क्या है खास

Rinku Singh and Priya Saroj Engagement: भारतीय क्रिकेट रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की सगाई आज यानि रविवार को लखनऊ के 5 स्टार होटल सेंट्रम में होगी. दोनों ही परिवारों से 300 लोग इसमें शामिल होंगे.

Rinku Singh and Priya Saroj Engagement

Rinku Singh and Priya Saroj Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की युवा सांसद प्रिया सरोज आज यानी रविवार (8 जून) को लखनऊ के फाइव स्टार द सेंट्रम होटल में रिंग सेरेमनी के साथ अपने नए जीवन की शुरुआत करने जा रहे हैं. इस खास मौके पर राजनीति और क्रिकेट जगत की कई जानी-मानी हस्तियां दोनों के खुशी के पल का हिस्सा बनने लखनऊ पहुंच रही हैं.

समारोह की भव्य तैयारियां

रिंकू और प्रिया की सगाई के लिए होटल के फलकर्न हॉल में एक शानदार मंच तैयार किया गया है. समारोह की थीम शाही और पारिवारिक रखी गई है. शुक्रवार रात को ही रिंकू सिंह अपने परिवार के साथ होटल पहुंच गए थे. उन्होंने बच्चों के साथ केक काटा और परिवारजनों के साथ निजी पल साझा किए. पूर्व भारतीय क्रिकेटर प्रवीण कुमार, स्पिनर पीयूष चावला और यूपी रणजी टीम के कप्तान आर्यन जुयाल जैसे खिलाड़ी इस रॉयल फंक्शन में शामिल होने के लिए लखनऊ पहुंच चुके हैं.

सुरक्षा और विशेष मेहमानों की व्यवस्था

होटल में सगाई के लिए 15 कमरे बुक किए गए हैं, जिनमें से 5 कमरे खासतौर पर रिंकू सिंह के दोस्तों के लिए बुक किए गए हैं. कार्यक्रम में कुल 300 मेहमानों को आमंत्रित किया गया है, जिनके लिए बारकोड आधारित स्पेशल पास की व्यवस्था की गई है. सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए निजी सुरक्षाकर्मी, पुलिस बल और एक विशेष सिक्योरिटी टीम तैनात की गई है.

Rinku Singh and Priya Saroj Engagement

ये भी पढ़ें: क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज जल्द एक-दूजे के होंगे… शादी की तारीख का हुआ ऐलान

अखिलेश यादव समेत शामिल होंगे कई गेस्ट

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव, डिंपल यादव, सांसद इकरा हसन जैसे राजनेता इस भव्य आयोजन में शिरकत करेंगे. द सेंट्रम के चेयरमैन सर्वेश गोयल ने बताया कि यह होटल प्रदेश सरकार के पहले समिट के बाद प्रसिद्ध हुआ और अब सेलिब्रिटी कार्यक्रमों के लिए पहली पसंद बन चुका है.

मेहमानों के लिए क्या है खास?

सगाई समारोह में खासतौर पर लखनवी शाकाहारी व्यंजनों की मेहमाननवाजी की जाएगी. शेफ आशीष शाही के अनुसार, मेन्यू में यूरोपियन, एशियन, चाइनीज और इंडियन स्टार्टर के साथ-साथ पारंपरिक लखनवी मेन कोर्स शामिल हैं. खास आइटम में गुलाब की ठंडी खीर और अचारी सिगार रोल को मुख्य आकर्षण बनाया गया है. मेन कोर्स में मलाई कोफ्ता, कढ़ाई पनीर और विभिन्न मिक्स वेज के साथ-साथ चाइनीज सेक्शन में मंचूरियन, नूडल्स और स्प्रिंग रोल भी परोसे जाएंगे. वेलकम ड्रिंक के तौर पर कुहाड़ा नामक कोकोनट-आधारित ड्रिंक की व्यवस्था की गई है.

राजनीति की नई पीढ़ी की पहचान

जौनपुर के मछलीशहर लोकसभा सीट से 2024 में सांसद बनीं प्रिया सरोज वाराणसी के करखियांव गांव की रहने वाली हैं. सुप्रीम कोर्ट में वकालत कर चुकीं प्रिया ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से कला स्नातक और एमिटी यूनिवर्सिटी, नोएडा से कानून की डिग्री प्राप्त की है. वे 2022 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के दौरान पहली बार लोगों की नजरों में आईं, जब उन्होंने अपने पिता के लिए प्रचार किया और राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाई.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital