Categories: देश

IPS Jitendra Mani: दिल्ली के ‘सुपर कॉप’ जितेंद्र मणि त्रिपाठी ने 9 महीने में कैसे घटाया 45 किलो वजन, Diabetes और BP को भी किया कंट्रोल

Written By: Devnath

IPS Jitendra Tripathi: दिल्ली पुलिस के आईपीएस अधिकारी जितेंद्र मणि त्रिपाठी ने कुछ ऐसा कर दिखाया है जिसकी खूब चर्चा हो रही है. मेट्रो यूनिट में तैनात जितेंद्र मणि त्रिपाठी ने महज़ 9 महीने में ही 45 किलो का वेट लॉस किया है. 129 किलो के त्रिपाठी अब 84 किलो के हैं. जितेंद्र मणि त्रिपाठी के इस मोटिवेशन के लिए दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने सम्मानित भी किया है.

दिल्ली मेट्रो में तैनात आईपीएस जितेंद्र मणि त्रिपाठी ने महज 9 महीने के अंदर 45 किलो का वेट लॉस करके यह दिखा दिया है कि सिर्फ सोचने से नहीं करने से होगा. जितेंद्र मणि त्रिपाठी अपनी इस उपलब्धि को ख़ुद के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानते हैं. फिट रहकर जितेंद्र एक लाख सदस्यों वाली दिल्ली पुलिस और देश भर के लोगों के लिए प्रेरणा के स्रोत बन गये हैं.

दिल्ली पुलिस के हेल्थ कैंप में जब जितेंद्र मणि त्रिपाठी ने अपनी जांच कराई तो वे सन्न रह गए…जितेंद्र मणि त्रिपाठी को हाई ब्लडप्रेशर, कोलेस्ट्रॉल और डायबिटीज जैसी बीमारी ने घेर रखा था…बीमारियों से घिरे इस आईपीएस ने ठान लिया कि वह अपने बढ़ते वजन को हर हाल में घटायेंगे…त्रिपाठी बिना रुके अपने इस मिशन में जुट गये…इसके बाद शुरू हुआ कठिन परिश्रम… सुबह जागने के बाद हर दिन दो घंटे पैदल चलते हैं …15000 कदम चलने के बाद बॉडी को टोन करने के लिए अपने घर में ही बने जिम में जाकर पसीना बहाते हैं.

ये भी पढ़ें: Delhi: दिल्ली के वो आठ खतरनाक इनामी बदमाश, जो पुलिस के लिए बन गए सिर दर्द

आईपीएस अधिकारी त्रिपाठी ने 9 महीने तक लगातार प्रोटीन डाइट ली,उबला ख़ाना खाया जिसका नतीजा यह हुआ कि मात्र 9 महीने में ही 45 किलो वजन घटा लिया. भारत में हर साल 135 मिलियन लोग मोटापे के शिकार होते हैं. ऐसे दौर में जब मोटापा से लोग बेहद परेशान हैं तब जितेंद्र मणि त्रिपाठी एक उम्मीद की तरह दिखाई देते हैं. कठिन परिश्रम और लगन से मोटापे को मात दिया जा सकता है.

इस आईएएस ने यह साबित कर दिखाया है. आज फिट रहना बहुत बड़ी चुनौती है… जितेंद्र मणि त्रिपाठी अपनी विशालकाय क़द काठी के लिए पहचाने जाते थे …लेकिन अब वे स्लिम हो गये हैं. फिट इंडिया हिट इंडिया के मंत्र को अपना चुके त्रिपाठी आज सोशल मीडिया पर छाये हुए हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

US Midterm Elections 2026: प्रतिनिधि सभा में डेमोक्रेट्स की जबरदस्त ‘ब्लू वेव’, NBC प्रोजेक्शन में 260 सीटों के करीब; ट्रंप को तगड़ा झटका

अमेरिकी मध्यावधि चुनाव 2026 में डेमोक्रेट्स की बड़ी जीत हुई. NBC न्यूज प्रोजेक्शन में हाउस…

51 minutes ago

49.6 करोड़ लोग हुए गरीबी रेखा से बाहर, विश्व बैंक की रिपोर्ट में भारत की बदली तस्वीर

World Bank Report: विश्व बैंक की अक्टूबर 2026 रिपोर्ट के अनुसार, 2011 से 2023 के…

1 hour ago

त्रिपुरा में BSF जवानों पर हमले के बाद प्रशासन सख्त, घर-घर जाकर मांगे जा रहे जमीन और नागरिकता के दस्तावेज

त्रिपुरा में BSF जवानों पर हुए जानलेवा हमले के बाद प्रशासन सख्त नजर आ रहा…

2 hours ago

अमीरी और अशांति के बीच फंसा बलोचिस्तान, जानिए पाकिस्तान के इस सबसे बड़े सूबे की कहानी

बलोचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा प्रांत है, जो प्राकृतिक संसाधनों, विशाल पहाड़ों और रणनीतिक रूप…

2 hours ago

कोहली का धमाका, गेंदबाजों का कमाल; न्यूजीलैंड पर भारत की आसान जीत

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की.…

2 hours ago