बादाम खाने से उतर जाएगा चश्मे का नंबर? जानिए आंखों के लिए बादाम की सच्चाई
By Shubhra Rai
Photo- Mumbai Indians (@mipaltan)/ Twitter
IPL 2023, Arjun Tendulkar: 23 वर्षीय बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर ने अपनी बहुप्रतीक्षित आईपीएल की शुरुआत की. इस खिलाड़ी को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में डेब्यू का मौका मिला. मुंबई इंडियंस के मेंटॉर और महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को रोहित शर्मा ने एमआई कैप सौंपी. MI ने अर्जुन को प्लेइंग-11 में अरशद खान की जगह लिया.
बाएं हाथ के तेज गेंदबाज को आईपीएल 2022 की नीलामी में 30 लाख रुपये के बेस प्राइस पर एमआई द्वारा खरीदा गया था और आईपीएल 2023 के लिए बरकरार रखा गया था. अर्जुन को पहली बार एमआई ने आईपीएल 2021 की नीलामी में 20 लाख रुपये के आधार मूल्य पर खरीदा था. बता दें डेब्यू मैच में अर्जुन तेंदुलकर ने 2 ओवर डाले जिसमें उन्होंने 17 रन दिए.
ये भी पढ़ें: VIDEO: जूनियर के उंगली दिखाने पर भड़के राणा जी, गुस्से में मैदान पर खो बैठे आपा, मारने के लिए उठाया बल्ला और दी गाली
आईपीएल 2023 में अर्जुन का इंतजार खत्म हुआ. 2 मैच हारने के बाद मुंबई ने उन्हें डेब्यू का मौका दिया. इससे पहले वो मैदान पर अपने साथी खिलाड़ियों को पानी पिलाते हुए नजर आए थे. बता दें, कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई को जीत के लिए 186 रनों का लक्ष्य दिया है.
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
KKR: रहमनुल्लाह गुरबाज (WK), एन जगदीसन, वेंकटेश अय्यर, नीतीश राणा (C), आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, शार्दुल ठाकुर, सुनील नरेन, लॉकी फर्ग्यूसन, उमेश यादव और वरुण चक्रवर्ती.
MI: ईशान किशन (WK), कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव (C), तिलक वर्मा, टिम डेविड, नेहाल वढेरा, ऋतिक शौकीन, अर्जुन तेंदुलकर, पीयूष चावला, रिले मेरेडिथ और डुआन जानसेन.
RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…
Prayagraj Film Festival 2026: इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 का भव्य समापन एमएनआईटी ऑडिटोरियम में…
चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…
चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…
अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…
महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…