Sanjiv Goenka Controversy: लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के मालिक संजीव गोयनका एक बार फिर विवादों में फंसते नजर आ रहे हैं. इकाना स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच हुए मुकाबले में लखनऊ की टीम हार गई थी. जिसके बाद संजीव गोयनका कप्तान ऋषभ पंत के साथ तीखी बातचीत करते नजर आए. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
पंत और संजीव के बीच हुई इस बातचीत को लेकर फैंस काफी नाराज दिख रहे हैं. उन्होंने संजीव गोयनका की आलोचना करते हुए इसकी तुलना गोयनका और के एल राहुल के बीच IPL 2024 में हुई घटना से की है.
Not everything you see is the true story, here’s the unfiltered post match vibes, when cameras don’t cut. pic.twitter.com/EiPMWrmlkQ
— Lucknow Super Giants (@LucknowIPL) April 2, 2026
‘X’ के कम्यूनिटी पोस्ट ने बिगाड़ा गोयनका का खेल
मामला बड़ा होते देख LSG ने एक वीडियो अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर शेयर किया. जिसमें संजीव गोयनका और ऋषभ पंत हंसकर बातचीत करते नजर आ रहे थे, लेकिन वीडियो डालते ही विवाद हो गया. दरअसल एक्स ने इस वीडियो पर कम्यूनिटी नोट लगाकर इसे दृश्यम मूवी में 2 अक्टूबर की घटना से जोड़ दिया. एक्स ने अपने कम्यूनिटी नोट में वीडियो को रीक्रियेट करना बताया.
public ko pagal samajhate ho kya viral video me peeche boundry wale advertising board me angleone fir rupay fir google fir kingfisher ka ad aa raha tha tumhare wale video me kingfisher ka ad kyu nahi hai?pic.twitter.com/npakuuGwaw
— Dr Kaju Katli (@drkajukatli) April 2, 2026
एक्स ने लिखा,
गोयनका इस घटना के बाद के वीडियो पोस्ट करके अपने पाप धोने की कोशिश कर रहे हैं. जब विवाद हुआ था, तब वहां भीड़ थी. इस वीडियो में कोई भीड़ नहीं है, जिसका मतलब है कि ऋषभ पंत को “दृश्यम 2” की तरह सीन दोबारा बनाने के लिए बुलाया गया.

ललित मोदी भड़क गए
संजीव गोयनका के इस वीडियो पर IPL के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी भयंकर गुस्से में नजर आए. उन्होंने LSG के मालिक संजीव गोयनका को आड़े हाथों लेते हुए उन्हें लूजर तक करार दिया.
ललित मोदी ने कहा कि संजीव गोयनका लूजर हैं, IPL में उन्हें बैन कर देना चाहिये.
दरअसल 1 अप्रैल को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में हुए IPL मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स की हार पर संजीव गोयनका कप्तान पंत पर भड़क गए. वायरल वीडियो में वो पंत पर उंगली उठाते दिखे. यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हुआ. इस दौरान संजीव गोयनका की पत्नी प्रीति गोयनका, LSG के हेड कोच जस्टिन लैंगर और कई अन्य मैनेजमेंट से जुड़े लोग मौजूद थे.
ये भी पढ़ें- IPL 2026: धोनी नहीं, फिर भी जीत की उम्मीद! कौन है CSK का गेमचेंजर?
ट्रोल हो गए LSG के मालिक
वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने गोयनका को ट्रोल करना शुरू कर दिया. यह वीडियो वायरल होने के बाद लोगों की प्रतिक्रिया देखते हुए LSG ने 2 अप्रैल को एक और वीडियो पोस्ट किया. जिसमें यह कैप्शन लिखा था कि जो कुछ आप देखते हैं वह पूरी तरह सच नहीं होता.
इस वीडियो में गोयनका LSG के कप्तान पंत की पीठ थपथपाते नजर आते हैं. इस वीडियो में गोयनका को पंत से गर्मजोशी से गले मिलते भी दिखाया गया है.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



