खेल

RCB: आखिर क्यों..? IPL से लेकर WPL… हर जगह वही हाल, स्मृति मंधाना-विराट कोहली निराश!

RCB captain Smriti Mandhana: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) का महिला प्रीमियर लीग (WPL) का पहला सीजन बद से बदतर होता चला जा रहा है. क्योंकि स्मृति मंधाना की अगुवाई वाली टीम को लगातार चौथी हार का सामना करना पड़ा. यूपी वारियर्स के खिलाफ 139 रनों के लक्ष्य का बचाव करते हुए आरसीबी 1 विकेट भी हासिल करने में नाकाम रही और 10 विकेट से यूपी ने शानदार जीत दर्ज की. इस हार के बाद आरसीबी की कप्तान मंधाना काफी निराश नजर आईं और उन्होंने इसकी जिम्मेदारी अपने ऊपर ले ली. मैच के बाद की पोस्ट-मैच प्रेस कांफ्रेंस में बोलते हुए, स्मृति ने कहा कि हार के लिए उन्हें भी दोषी ठहराया जाना चाहिए.

स्मृति मंधाना का बयान

स्मृति मंधाना ने मैच के बाद कहा, पिछले चार मैचों में ऐसा हो रहा है. हम अच्छी शुरुआत करते हैं और फिर लगातार विकेटों का पतन होने से हम मैच में पीछे हो जाते हैं. मैं हार की जिम्मेदारी लूंगी. टॉप ऑर्डर की बल्लेबाज के तौर पर हमें गेंदबाजों के लिए बड़ा स्कोर बनाने की जरूरत है. हम एक संतुलित टीम बनाने की कोशिश कर रहे हैं जो हमें मैच जिता सके.

आखिर क्यों..? IPL से लेकर WPL… हर जगह वही हाल

अब तक जो सवाल आईपीएल में आरसीबी के लिए उठ रहा था अब वही सवाल महिला लीग में आरसीबी टीम पर भी उठ रहा है. मानो की इस टीम पर कोई श्राप हो. पहले सितारों से सजी आरसीबी का आईपीएल में फ्लॉप शो दिखा. ऐसा क्या है जो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम इतने साल में कोई खिताब नहीं जीत पाई है. इतने बड़े नाम होने के बाद भी टीम कहां पर मात खा जाती है. इस फ्रेंचाइजी के साथ आईपीएल में विराट कोहली, एबी डिविलियर्स, क्रिस गेल जैसे दिग्गज का नाम जुड़ा. वहीं महिला टीम में स्मृति मंधाना जैसी दिग्गज खिलाड़ी कप्तान. मगर अफसोस अन्य टीमों के मुकाबले दोनों टीमें टूर्नामेंट में संघर्ष करती नजर आती है.

ये भी पढ़ें: VIDEO: फैंस ने Mohammed Shami को देखते ही लगाये ‘जय श्री राम’ के नारे! क्रिकेटर का था ऐसा रिएक्शन

लगातार 4 हार के साथ आरसीबी आखिरी स्थान पर है और उसे सीजन में अपने बाकी मैच जीतने की जरूरत है. टीमों को फाइनल के लिए क्वालीफाई करने का मौका देने के लिए शीर्ष तीन में रहने की जरूरत है. शीर्ष पर रहने वाली टीम सीधे फाइनल के लिए क्वालीफाई करेगी जबकि दूसरे और तीसरे स्थान की टीमें 24 मार्च को एलिमिनेटर खेलेंगी.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

बॉलीवुड सितारों की दिवाली 2026, कंगना रनौत से रकुलप्रीत और शरवरी तक ने शेयर की तस्वीरें

Bollywood Diwali Celebration 2026: दिवाली 2026 पर बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने अपने खास अंदाज में त्योहार…

2 hours ago

दिवाली पर जवानों के बीच पहुंचे राजनाथ सिंह, बोले- आपकी वजह से देश के घरों में जलते हैं दीये, शहीदों को किया नमन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिक्किम के शेराथांग युद्ध स्मारक पर भारतीय सेना के जवानों…

2 hours ago

दिवाली पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले पीएम मोदी, राष्ट्रपति भवन पहुंचकर दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…

3 hours ago

दिवाली पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले पीएम मोदी, परिवार को दी शुभकामनाएं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…

3 hours ago

100वें साल में पहुंचे लालकृष्ण आडवाणी, पीएम मोदी ने घर जाकर दी जन्मदिन की बधाई, BJP मुख्यालय में हुआ हवन

पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…

3 hours ago