T20 World Cup 2026 जीतने के बाद भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने रिटायरमेंट को लेकर उठ रही चर्चाओं पर मजेदार अंदाज में जवाब दिया. अहमदाबाद में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब जीतने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि जब सब कुछ अच्छा चल रहा है तो रिटायरमेंट का सवाल ही नहीं उठता. यानी साफ है कि सूर्या अभी इंटरनेशनल क्रिकेट से दूरी बनाने का कोई इरादा नहीं रखते.
अगला लक्ष्य क्या है?
सूर्यकुमार यादव ने आगे की योजनाओं का भी खुलासा किया. उन्होंने बताया कि अब उनकी नजरें ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने पर हैं. साथ ही उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2028 को भी अपना अगला बड़ा टारगेट बताया. इसका मतलब है कि सूर्या कम से कम अगले दो साल तक इंटरनेशनल क्रिकेट में सक्रिय रहेंगे.
फाइनल में बल्ला खामोश
हालांकि फाइनल मुकाबला सूर्या के लिए बल्लेबाजी के लिहाज से खास नहीं रहा. वह बिना रन बनाए आउट हो गए. पूरे टूर्नामेंट में उनका प्रदर्शन अच्छा रहा. उन्होंने 9 मैचों में 242 रन बनाए और भारत की ओर से तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. टूर्नामेंट के पहले मैच में उन्होंने दबाव में शानदार अर्धशतक लगाया था, जिसने टीम को जीत दिलाई.
कप्तानी में दमदार प्रदर्शन
सूर्या की कप्तानी में टीम इंडिया ने शानदार खेल दिखाया और अहमदाबाद में न्यूजीलैंड को हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम किया. इस जीत के साथ उनका नाम उन खास कप्तानों की लिस्ट में जुड़ गया है जिन्होंने भारत को आईसीसी टूर्नामेंट जिताया है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
