आंखों के इन संकेतों को न करें नजरअंदाज, जा सकती है रोशनी
By Shubhra Rai
Lionel Messi stop by China Police
Lionel Messi stop by China Police: लियोनेल मेसी ये नाम किसी पहचान का मोहताज नहीं है. बीते कुछ महीने मेसी और उनके करियर के लिए यादगार रहे हैं. इस बीच सोमवार को एक ऐसी खबर आई जिससे मेसी फैंस काफी परेशान हो गए. दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें मशहूर फुटबॉल आइकन लियोनेल मेसी को चीनी पुलिस ने चारों तरफ से घेर रखा है. वीडियो में भी जो दिख रहा है, उससे ऐसा ही प्रतीत हो रहा है कि चीनी पुलिस मेसी को हिरासत में लेने वाली है और इस दिग्गज खिलाड़ी से कोई बड़ी गलती हुई है. लेकिन इस वीडियो के पीछे क्या सचाई है उसे हम आपको बताते हैं.
मेसी को चीन के एयरपोर्ट पर क्यों रोका गया?
दरअसल, ये बखेड़ा मेसी की एक छोटी की गलती से खड़ा हुआ. अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी को चीन की राजधानी के वर्कर्स स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अर्जेंटीना के अंतराष्ट्रीय दोस्ताना मैच से पहले 10 जून को बीजिंग हवाई अड्डे पर पुलिस ने रोका था. जब मेसी बअपने देश का नेतृत्व करने के लिए चीन पहुंचे, तो उन्हें हवाई अड्डे पर चीनी सीमा पुलिस ने रोक दिया.
ये भी पढ़ें: IND vs WI: रिंकू सिंह और यशस्वी जायसवाल की टीम इंडिया में एंट्री! विंडीज दौरे पर टी20 मैचों में मिल सकता है मौका
रिपोर्टों के अनुसार, मेस्सी के वीजा में देरी हुई क्योंकि वह अर्जेंटीना के पासपोर्ट के बजाय अपने स्पेनिश पासपोर्ट के साथ यात्रा कर रहे थे, जिसके पास चीनी वीजा नहीं था. लगभग 30 मिनट के बाद, स्थिति को सुलझाया गया और मेसी हवाईअड्डे से बाहर निकल गए.
मोदी सरकार का युवाओं के लिए बड़ा तोहफा आया है! कैबिनेट ने क्रेडिट गारंटी फंड…
PM Modi Bihar Visit: पीएम नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को बिहार के वैशाली जिले के…
मोदी सरकार का बड़ा फैसला आया है. उनकी कैबिनेट ने स्टैंड-अप इंडिया योजना को 5…
Yuge Yugeen Bharat Museum Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने दिल्ली…
Fertilizer Subsidy 2026: केंद्र सरकार ने रबी सीजन 2026-27 के लिए फॉस्फेटिक और पोटाश (P&K)…
Train Viral Video: भारतीय रेलवे के थर्ड AC कोच में एक परिवार ने मिडिल बर्थ…