Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

VIDEO: एक गलती के चलते खड़ा हुआ बखेड़ा, लियोनेल मेसी को चीन के एयरपोर्ट पर रोका गया

Lionel Messi Detained At Beijing Airport: ये हुआ खुद मेसी से हुई एक चूक की वजह से…

Lionel Messi

Lionel Messi stop by China Police

Lionel Messi stop by China Police: लियोनेल मेसी ये नाम किसी पहचान का मोहताज नहीं है. बीते कुछ महीने मेसी और उनके करियर के लिए यादगार रहे हैं. इस बीच सोमवार को एक ऐसी खबर आई जिससे मेसी फैंस काफी परेशान हो गए. दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें मशहूर फुटबॉल आइकन लियोनेल मेसी को चीनी पुलिस ने चारों तरफ से घेर रखा है. वीडियो में भी जो दिख रहा है, उससे ऐसा ही प्रतीत हो रहा है कि चीनी पुलिस मेसी को हिरासत में लेने वाली है और इस दिग्गज खिलाड़ी से कोई बड़ी गलती हुई है. लेकिन इस वीडियो के पीछे क्या सचाई है उसे हम आपको बताते हैं.

मेसी को चीन के एयरपोर्ट पर क्यों रोका गया?

दरअसल, ये बखेड़ा मेसी की एक छोटी की गलती से खड़ा हुआ. अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी को चीन की राजधानी के वर्कर्स स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अर्जेंटीना के अंतराष्ट्रीय दोस्ताना मैच से पहले 10 जून को बीजिंग हवाई अड्डे पर पुलिस ने रोका था. जब मेसी बअपने देश का नेतृत्व करने के लिए चीन पहुंचे, तो उन्हें हवाई अड्डे पर चीनी सीमा पुलिस ने रोक दिया.

ये भी पढ़ें: IND vs WI: रिंकू सिंह और यशस्वी जायसवाल की टीम इंडिया में एंट्री! विंडीज दौरे पर टी20 मैचों में मिल सकता है मौका

रिपोर्टों के अनुसार, मेस्सी के वीजा में देरी हुई क्योंकि वह अर्जेंटीना के पासपोर्ट के बजाय अपने स्पेनिश पासपोर्ट के साथ यात्रा कर रहे थे, जिसके पास चीनी वीजा नहीं था. लगभग 30 मिनट के बाद, स्थिति को सुलझाया गया और मेसी हवाईअड्डे से बाहर निकल गए.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital