खेल

WPL Opening Ceremony: धमाकेदार होगा WPL का आगाज, बॉलीवुड एक्ट्रेस लगाएंगी ग्लैमर का तड़का, यहां पर देखें LIVE

WPL 2023 opening ceremony: महिला प्रीमियर लीग अब सपना नहीं रह गया है क्योंकि यह शनिवार 4 मार्च को नवी मुंबई में हकीकत बनने जा रहा है. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स स्टेडियम में नया इतिहास रचा जाएगा जब गुजरात जाइंट्स और मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी डब्ल्यूपीएल के में मैदान पर उतरेंगे. भारत में महिला क्रिकेट हमेशा के लिए बदलने के लिए तैयार है और BCCI ने इसे भारत में महिला क्रिकेट के लिए शायद सबसे बड़ा अवसर बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. टूर्नामेंट के उद्घाटन से पहले, एक भव्य उद्घाटन समारोह होगा, जिसमें कुछ सबसे लोकप्रिय हस्तियां प्रदर्शन करेंगी. बॉलीवुड स्टार कृति सेनन, कियारा आडवाणी और पॉप स्टार AP Dhillon शनिवार शाम क्रिकेट फैंस को लुभाने के लिए तैयार हैं. बीसीसीआई शंकर महादेवन द्वारा रचित डब्ल्यूपीएल ‘ये तो बस शुरुआत है’ का आधिकारिक गान भी 4 मार्च को लॉन्च करने के लिए तैयार है.

-ओपनिंग सेरेमनी से जुड़े कई बड़े सवाल

WPL 2023 का ओपनिंग सेरेमनी कब शुरू होगा?

ओपनिंग सेरेमनी शनिवार 4 मार्च को भारतीय समयानुसार शाम 5:30 बजे शुरू होगा. गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच भारतीय शाम 7:30 बजे शुरू होगा.

ओपनिंग सेरेमनी का वेन्यू?

ओपनिंग सेरेमनी, डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स स्टेडियम, नवी मुंबई में होगा.

ये भी पढ़ें: VIDEO: सुनील छेत्री के गोल पर विवाद, ISL में हुआ सबसे बड़ा बवाल

यहां देखें WPL 2023 

डब्ल्यूपीएल के उद्घाटन समारोह का लाइव प्रसारण स्पोर्ट्स18 और स्पोर्ट्स18 खेल चैनलों के माध्यम से किया जाएगा.

WPL 2023 उद्घाटन समारोह की लाइव स्ट्रीमिंग किस ओटीटी पर होगी?

WPL 2023 की ओपनिंग सेरेमनी को Jio Cinema ऐप पर किया जाएगा.

WPL टीम के कप्तान

स्मृति मंधाना (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर)
मेग लेनिंग (दिल्ली कैपिटल्स)
बेथ मूनी (यूपी वारियरज़)
हरमनप्रीत कौर (मुंबई इंडियंस)
एलिसा हीली (गुजरात जायंट्स)

पांच टीमें मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स, गुजरात जायंट्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और यूपी वारियर्स. 23 दिनों के टूर्नामेंट मैच में एक-दूसरे से भिड़ेंगी.

पहला मुकाबला गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा. मुकाबला शाम 7.30 बजे से मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला. ये मुकाबला ऐतिहासिक होने वाला है क्योंकि इस दिन का भारतीय महिला क्रिकेट को लंबे समय से इंतजार था. माना जा रहा है कि महिला आईपीएल से महिला क्रिकेट को नई पहचान मिलेगी और भारत में जो लोकप्रियता पुरुष क्रिकेट को मिलती है वहीं अब महिला क्रिकेट टीम को भी मिलेगी.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

पाकिस्तान में गूंजे ‘जय श्री राम’ और दीवाली के जश्न के चर्चे! शहबाज-जरदारी का यू-टर्न, हिंदू समुदाय को बताया देश का ‘अटूट गहना’

Pakistan Diwali News: पाकिस्तान में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने हिंदू समुदाय को दिवाली की बधाई…

24 minutes ago

चीनी जासूस के हनीट्रैप में फंसे Nvidia CEO, संसद में होगी पेशी, Kiss से लेकर हाथ पकड़ने का VIDEO वायरल

Jensen Huang China Spy: जेन्सन हुआंग के संपर्क में एलिस हुआंग नाम की एक महिला…

55 minutes ago

भूकंप के तेज झटकों से दहला जापान! मची भगदड़, 22 लोग जख्मी और अगले 7 दिनों का बड़ा अलर्ट जारी

Japan Earthquake 2026: जापान में 5.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप से धरती कांप उठी, जिसमें…

1 hour ago

PM Modi in Bastar: इस बार छत्तीसगढ़ के बस्तर में सैनिकों के संग मचेगी दिवाली की धूम, जानिए क्या बोले प्रधानमंत्री

PM Modi: पीएम मोदी छत्तीसगढ़ के बस्तर में वीर जवानों के साथ दिवाली मनाकर उनके…

2 hours ago