Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Jammu Kashmir

Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर जिले के जबरवान वन क्षेत्र में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है. आतंकियों ने मध्य कश्मीर में कई हमले किए थे, जिसके बाद उन्हें खोजा जा रहा है.

जम्मू कश्मीर विधानसभा में आज अनुच्छेद 370 को लेकर मचे बवाल पर दिग्गज बीजेपी नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने प्रतिक्रिया दी. अब्बास बोले कि जो लोग बेवकूफी कर रहे हैं, वे समझ जाएं कि हमारे संविधान-संसद के क्या अधिकार हैं?

ग्रेनेड से हुए हमले के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है. इसके साथ ही इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

इससे पहले बीते 29 अक्टूबर को सुरक्षा बलों ने जम्मू कश्मीर के अखनूर सेक्टर में सेना के वाहन पर हमला करने के लिए जिम्मेदार तीन आतंकवादियों को मार गिराया था. जम्मू कश्मीर में आतंकी घटनाओं में इस बीच वृद्धि देखी गई है.

नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) और कांग्रेस ने गुरुवार को मनाए जा रहे जम्मू-कश्मीर 'केंद्र शासित प्रदेश (UT) स्थापना दिवस' समारोह में शाम‍िल न होने का फैसला किया है. उपराज्यपाल के नेतृत्व वाला प्रशासन दो वर्षों से 31 अक्टूबर को यूटी स्थापना दिवस मनाता आ रहा है. 

बीते 28 अक्टूबर को आतंकवादियों ने अखनूर सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास सेना के काफिले में शामिल एक एंबुलेंस पर गोलीबारी की.

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा (LG Manoj Sinha) ने सेना को आतंकियों के खिलाफ त्वरित और मुंहतोड़ जवाब देने के निर्देश दिए गए हैं. ऑपरेशन जारी है.

यह आतंकी हमला गुलमर्ग में नागिक इलाके में 18 राष्ट्रीय राइफल्स की गाड़ी पर हुआ है. सेना के जवान बोटपाथरी से वापस आ रहे थे, तभी आतंकियों ने घात लगाकर उनकी गाड़ी पर हमला कर दिया.

Terrorist Attack in Pulwama: पुलवामा जिले के गांव में आतंकियों ने उत्तर प्रदेश के मजदूर को गोली मारी. यह हमला गांदरबल जिले के गगनगीर इलाके में हुए हमले के चार दिन बाद हुआ है.

Video: जम्मू-कश्मीर में गांदेरबल जिले के सोनमर्ग इलाके में बीते 20 अक्टूबर को एक निर्माण स्थल पर आतंकवादियों द्वारा की गई गोलीबारी में एक डॉक्टर और छह प्रवासी श्रमिकों की मौत हो गई थी.