Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

हिंदुस्तान-पाकिस्तान बॉर्डर पर सेना ने मार गिराए 7 पाकिस्तानी घुसपैठिए, इनमें 3 PAK Army के जवान शामिल

खबर है कि पाकिस्तान की ओर से फरवरी के पहले हफ्ते में ही भारतीय सेना की फॉरवर्ड पोस्ट पर हमले की प्लानिंग की गई थी. इसकी भनक इंडियन आर्मी को लगी तो घुसपैठ की साजिश को नाकाम कर दिया.

indian army

भारतीय सेना ने पाकिस्तानी घुसपैठियों को मार गिराया. (प्रतीकात्मक तस्वीर: X/@ChinarcorpsIA)

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

India Pakistan Border: हिंदुस्तान-पाकिस्तान बॉर्डर पर भारतीय सेना ने एक बार फिर घुसपैठ को नाकाम कर दिया. कुछ पाकिस्तानी सैनिक और आतंकी जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में कृष्णा घाटी के इस पार दाखिल होने की कोशिश कर रहे थे, जिसका पता लगते ही भारतीय सैनिकों ने मोर्चा संभाल लिया.

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि भारतीय सेना ने 7 पाकिस्तानी घुसपैठियों को मार गिराया है. उन लोगों में 3 पाकिस्तानी आर्मी के जवान भी शामिल हैं. बताया जा रहा है कि यह घटना 4 फरवरी की रात को घटी, जब LoC के पास घुसपैठ की कोशिश की गई. पता चला है कि पाकिस्तान की BAT टीम ने इंडियन पोस्ट पर हमले की साजिश रची थी, जिसे नाकाम कर दिया गया.

19 दिसंबर 2024 को भी जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों ने 5 आतंकियों को मार गिराया था.

यह भी पढ़िए: 2020 से LAC पर आधुनिक हथियारों से लैस हैं 50,000 चीनी सैनिक, आर्मी चीफ मनोज पांडे ने कहा- भारी संख्या में Indian Army कर रही निगरानी, चाइनीज बोलने वाले युवाओं की सेना में जरूरत



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital