Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Jharkhand news

बिहार में विधानसभा चुनाव के कुछ महिने बचे है. ऐसे में राजनीतिक दलों की तरफ से जनता को लुभाने के लिए लगातार योजनाओं और सौगातों का दौर जारी है. अब ऐसे में एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने युवाओं को बड़ा तोह्फा देने का ऐलान कर दिया है. इस घोषणा ने ना केवल बेरोजगार स्नातक युवाओं को उम्मीद दी बल्कि राजनीतिक हलकों में भी हलचल मचा दी। राज्य सरकार अब 20 से 25 साल की उम्र के बेरोजगार स्नातक युवकों और युवतियों को हर महीने ₹1000 भत्ता देगी। यह आर्थिक सहायता अधिकतम 2 साल तक मिलेगी। शर्त यह है कि युवाओं के पास ना नौकरी हो और ना ही स्वरोजगार का कोई साधन। वहीं इस दौरान बेरोजगार युवा आराम से नौकरी ढूंढ़ सकते है...

बिहार विधानसभा चुनावी जंग में इन दिनों एक नया नाम सुर्खियों में है – पूर्व आईपीएस अधिकारी आनंद मिश्रा. प्रशासनिक सेवा में रहते हुए अपनी काबिलियत और सख़्त छवि से पहचान बनाने वाले आनंद मिश्रा अब सियासत के मैदान में कदम रख चुके हैं। उनका कहना है कि राजनीति के जरिए वे सीधे जनता की सेवा करना चाहते हैं। आख़िर क्यों उन्होंने आईपीएस जैसी प्रतिष्ठित नौकरी छोड़कर राजनीति का रास्ता चुना? जनसेवा के प्रति उनकी सोच और आने वाले चुनाव में उनकी रणनीति पर भारत एक्सप्रेस संवाददाता प्रशांत राय ने उनसे खास बातचीत की, देखिए हमारी ये खास रिपोर्ट...

झारखंड की राजनीति में सूर्या हांसदा एनकाउंटर और रिम्स 2 का मामला लगातार गरमा रहा है। बीजेपी का कहना है कि सूर्या हांसदा की हत्या कर इसे एनकाउंटर का नाम दिया गया है और उन्होंने CBI जांच की मांग की है। वहीं कांग्रेस ने बीजेपी पर पलटवार करते हुए सवाल उठाया है कि आखिर 24 मामलों वाले अपराधी के साथ पार्टी क्यों खड़ी है। 11 सितंबर को बीजेपी ने राज्यभर के प्रखंडों में धरना देने का ऐलान किया है। यह विवाद अब झारखंड की राजनीति में बड़ा मुद्दा बन चुका है...

Dhanbad Coal Mine Accident: अंबे माइनिंग आउटसोर्सिंग कोलियरी में शुक्रवार को एक कंपनी का सर्विस वैन लैंड स्लाइड की चपेट में आ गया. जिसकी वजह से वैन 400 फीट गहरी खाई में गिर गया. इस घटना में 5 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है.

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि जनता को सरकार के खिलाफ खड़ा करने की कोशिश की जा रही है और यह गिरोह केवल झारखंड तक सीमित नहीं, बल्कि पूरे देश में सक्रिय है.

Champai Soren House Arrest: रांची में रिम्स-2 के जमीन को लेकर उठे विवाद में प्रदर्शन को लेकर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को हाउस अरेस्ट किया गया है. आइये जानें क्या है पूरा मामला?

पूर्व- पी- एस अधिकारी आनंद मिश्रा ने जन सुराज पार्टी को छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया है. पटना के बीजेपी दफ्तर में भव्य कार्यक्रम में आनंद मिश्रा को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई. इस मौके पर बिहार के दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा के साथ साथ प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल भी मौजूद रहे. 2024 के लोक सभा चुनाव में बक्सर सीट पर मिली हार का सबसे बड़ी वजह रहे आनंद मिश्रा ने जन सुराज से जुड़ने और मोह भंग होने से लेकर आर एस एस के बाल स्वयं सेवक होने का हवाला देकर भारत एक्सप्रेस संवाददाता आशुतोष कुमार से खास बातचीत में कई अहम खुलासे किए, देखिए हमारी ये खास रिपोर्ट...

Jharkhand News: झारखंड पुलिस, कोबरा 209 बटालियन, सीआरपीएफ और झारखंड जगुआर की संयुक्त कार्रवाई में जराईकेला थाना क्षेत्र के हेंडेकुली जंगल-पहाड़ी इलाके में तीन नक्सली बंकरों को ध्वस्त किया गया.

Shibu Soren: सोरेन ने 2005 में हुए विधानसभा चुनाव में जीत के बाद झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में पहली बार शपथ ली. लेकिन बहुमत साबित नहीं कर पाने के चलते 9 दिनों के अंदर इस्तीफा देना पड़ा. अगस्त 2008 से जनवरी 2009 तक फिर मुख्यमंत्री रहे.

बिहार कैडर के तेज़तर्रार आई.पी.एस. अधिकारी और 'लेट्स इंस्पायर' के संस्थापक विकास वैभव बिहटा के माउंट लिटेरा स्कूल में आयोजित रोबोटिक लैब उद्घाटन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। उन्होंने कहा कि राजनीति में अच्छे और ईमानदार लोगों की जरूरत है। बिहार की असली समस्या शिक्षा की कमी और जातिवाद है। उन्होंने बच्चों से कहा कि हमें अपनी सांस्कृतिक विरासत और अध्यात्म से जुड़ना होगा। बिहार की अस्मिता तभी लौटेगी जब लोग जातियों से ऊपर उठकर सोचेंगे। देखिए बिहटा संवाददाता धर्मेंद्र आनंद की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट IPS विकास वैभव के विचारों के साथ...