Bharat Express DD Free Dish

Jharkhand news

झारखंड में निकाय चुनाव को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है. सरकार जहां जल्द चुनाव कराने की बात कह रही है, वहीं विपक्ष कांग्रेस पर संविधान से छेड़छाड़ का आरोप लगा रहा है.

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की इफ्तार पार्टी को लेकर भाजपा के भीतर ही मतभेद उभर आए हैं. रांची से विधायक चंदेश्वर प्रसाद सिंह ने इसे तुष्टिकरण बताया, जबकि नवीन जायसवाल ने इसे सामान्य आयोजन कहा.

रांची में फ्लाईओवर निर्माण के विरोध में आदिवासी संगठनों ने बंद बुलाया. प्रदर्शनकारियों ने सड़कों पर आगजनी और जाम लगाया, सरकार पर संस्कृति नष्ट करने का आरोप, राजनीतिक दलों का समर्थन.

झारखंड के गिरिडीह जिले के घोडथम्भा क्षेत्र में शुक्रवार की शाम होली के जुलूस के दौरान दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई.

झारखंड के चाईबासा में नक्सल प्रभावित इलाके में IED ब्लास्ट हुआ, जिसमें CRPF के तीन जवान घायल हो गए. सुरक्षाबलों ने इलाके में बड़ा सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है.

सुप्रीम कोर्ट ने टिप्पणी की कि 'मियां-तियां' या 'पाकिस्तानी' कहना असभ्य हो सकता है, लेकिन यह धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने या सार्वजनिक शांति भंग करने का अपराध नहीं है. कोर्ट ने 80 वर्षीय हरिनंदन सिंह को सभी आरोपों से बरी कर दिया.

झारखंड सरकार ने प्रदेश में गुटखा और पान मसाले की बिक्री, भंडारण और सेवन पर पूरी तरह से रोक लगाने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है.

एनआईए ने झारखंड के गिरिडीह जिले में माओवादी संगठन CPI (माओवादी) से जुड़े मामले में कई स्थानों पर छापेमारी की, जिसमें संदिग्धों और ओवर ग्राउंड वर्कर्स के घरों से मोबाइल फोन, सिम कार्ड और अन्य सामग्री जब्त की गई.

चाईबासा रेंज के डीआईजी मनोज रतन चोथे ने स्वीकार किया है कि किसी वारदात को अंजाम देने आए पीएलएफआई के कमांडर को ग्रामीणों द्वारा मारे जाने की सूचना है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक दिन पहले ईवीएम की विश्वसनीयता को पूरी तरह संदिग्ध बताते हुए बैलेट पेपर के जरिए चुनाव की मांग उठाई थी. उन्होंने कहा था कि इस मांग को लेकर राहुल गांधी पूरे देश में 'बैलेट पेपर यात्रा' निकालेंगे.