Bharat Express DD Free Dish

pm modi

हूल दिवस पर पीएम मोदी ने संथाल क्रांति के वीरों सिदो-कान्हू, चांद-भैरव, फूलो-झानो को श्रद्धांजलि दी. उन्‍होंने कहा- इन वीरों के साहस और बलिदान की गाथा मातृभूमि की रक्षा के लिए प्रेरित करती रहेगी.

हरियाणा की सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी ने चंडीगढ़ में कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सुना. उन्होंने इसे प्रेरणा और जनभागीदारी का अनूठा मंच बताते हुए विकास व राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं. प्रधानमंत्री ने भूपेंद्र यादव की दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की भी कामना की.

GST Day 2025: भारत में हर साल 1 जुलाई को GST डे मनाया जाता है. जानें GST लागू होने का इतिहास, मोदी सरकार की भूमिका, पुराने टैक्स खत्म होने के फायदे और टैक्स कलेक्शन में रिकॉर्ड बढ़ोतरी की कहानी...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ के 123वें एपिसोड में भारत की अंतरिक्ष उपलब्धियों पर गर्व जताया और ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला की अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र यात्रा को नए युग की शुरुआत बताया. उन्होंने बच्चों को अंतरिक्ष के प्रति उत्साहित करते हुए कहा कि भारत को चंद्रमा पर अपने एस्ट्रोनॉट भेजना है. साथ ही, डॉक्टर्स और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के योगदान को भी सराहा.

पीएम मोदी ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर मौजूद भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला से वीडियो कॉल के जरिए बात की. यह संवाद सिर्फ एक औपचारिक मुलाकात नहीं थी, बल्कि भावनाओं, विज्ञान और देशभक्ति से जुड़ा हुआ एक विशेष क्षण था.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मन की बात के 123वें एपिसोड में पर्यावरण संरक्षण के लिए काम करने वालों की सराहना की. पीएम मोदी ने कहा कि ऐसे व्यक्तिगत और सामूहिक प्रयास हमारी धरती के लिए बड़ी ताकत बन रहे हैं.

पीएम मोदी ने इस एपिसोड में भारत की अंतरिक्ष उपलब्धियों पर गर्व जताया. उन्होंने कहा, "इस समय सबकी निगाहें अंतरराष्ट्रीय स्पेस सेंटर पर भी हैं. भारत ने एक नया इतिहास रचा है."

पीएम ने कहा कि हमारा भारत जिस तरह अपनी क्षेत्रीय, भाषाई और सांस्कृतिक विविधता के लिए जाना जाता है, उसी तरह कला, शिल्प और कौशल की विविधता भी हमारे देश की एक बड़ी खूबी है.

पीएम मोदी ने इस दौरान भारत की जनता की अदम्य शक्ति की भी सराहना की. उन्होंने कहा कि उस काले दौर में भी भारतीय जनता न झुकी, न टूटी, और न ही लोकतंत्र के साथ कोई समझौता किया.