हैदराबाद हाउस में पीएम मोदी से मिलेंगी डेल्सी रोड्रिगेज; जानिए वेनेजुएला की राष्ट्रपति के 5 दिवसीय दौरे का ‘मास्टरप्लान’
वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज़ 5 दिवसीय भारत यात्रा पर हैं. आज हैदराबाद हाउस में पीएम मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ उनकी अहम द्विपक्षीय वार्ता होगी. ऊर्जा, व्यापार, दवा और ऑटोमोबाइल सेक्टर पर बड़े समझौते की उम्मीद है.
अहमदाबाद में पहली विश्व योगासन खेल चैंपियनशिप आज से शुरू, शाम को वर्चुअली जुड़ेंगे पीएम मोदी
गुजरात के अहमदाबाद में पहली विश्व योगासन खेल चैंपियनशिप 2026 का आगाज हो रहा है. 4 से 8 जून तक चलने वाले इस इवेंट में 60 से अधिक देशों के एथलीट हिस्सा ले रहे हैं, जिसमें पीएम मोदी वर्चुअली शामिल होंगे.
पीएम मोदी और रबि लामिछाने की अहम मुलाकात, भारत-नेपाल संबंधों को मिलेगी नई मजबूती
PM Modi Rabi Lamichhane Meeting: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के अध्यक्ष रबि लामिछाने से मुलाकात कर भारत-नेपाल संबंधों को और मजबूत बनाने पर चर्चा की.
‘प्रभावितों को मिले हर संभव मदद’, मालवीय नगर हादसे पर पीएम मोदी ने जताया गहरा दुख
दिल्ली के मालवीय नगर में एक रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग में 20 लोगों की मौत हो गई है. पीएम नरेंद्र मोदी ने हादसे पर गहरा दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को 2 लाख और घायलों को 50,000 रुपये सहायता राशि देने की घोषणा की है.
ओडिशा में बीजेपी सरकार के 2 साल पूरे: पीएम मोदी के मार्गदर्शन में विकास की नई ऊंचाई पर राज्य, 20 जून को जुटेंगे दिग्गज
ODISHA NEWS: ओडिशा में बीजेपी सरकार के सफल 2 साल पूरे होने पर 20 जून को भव्य कार्यक्रम होगा. इसमें पीएम नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु शामिल होंगे.
पीएम मोदी सरकार के 12 साल पूरे: भाजपा 5 जून से शुरू करेगी देशव्यापी जनसंपर्क अभियान, गांव-गांव जाएंगे नेता
पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा 5 जून से 21 जून तक देशव्यापी जनसंपर्क अभियान चलाएगी. पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर को मजबूत करने का आह्वान किया है.
तेलंगाना स्थापना दिवस पर शीर्ष नेतृत्व की बधाई: पीएम मोदी ने राज्य के विकास और संस्कृति को सराहा
तेलंगाना राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और पीएम मोदी ने राज्य की जनता को बधाई दी और देश की प्रगति में तेलंगाना के योगदान की सराहना की.
पीएम मोदी ने साझा किया सफलता का मंत्र, संस्कृत श्लोक के जरिए बताया- कौन है असली बुद्धिमान?
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर दृढ़ निश्चय, आत्म-संयम और बुद्धिमान व्यक्ति के लक्षणों को लेकर एक प्रेरणादायक संस्कृत श्लोक साझा किया है.
‘विकसित भारत 2047 का विजन हमारे लिए प्रेरणास्रोत’, पीएम मोदी से मुलाकात के बाद बोले सीएम भजनलाल शर्मा
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास, सुशासन, निवेश और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर मार्गदर्शन प्राप्त किया.
म्यांमार सीमा पर उग्रवाद का होगा खात्मा, पीएम मोदी के सामने म्यांमार के राष्ट्रपति ह्लाइंग ने दिया भरोसा
PM Modi ने नई दिल्ली में म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग से मुलाकात की. इस दौरान दोनों के बीच सुरक्षा सहित कई मुद्दों पर बातचीत हुई. जिसमें पीएम मोदी ने म्यांमार में सक्रिय भारत विरोधी विद्रोही गुटों का मुद्दा उठाया.







