Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

uttar pradesh news

OP Rajbhar Statement on SP: यूपी के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं. राजभर ने तंज कसते हुए कहा कि निजी फायदे के लिए एक्सप्रेसवे को 270 से 300 किमी तक घुमाया गया और वे इसका डोजियर लेकर बैठे हैं.

Bundelkhand Expressway Toll Scam: बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के टोल संचालन एग्रीमेंट में बड़ा वित्तीय घोटाला सामने आया है, जहां 333 करोड़ रुपये के अनुबंध को महज ₹100 के स्टांप पर तैयार किया गया. स्टांप एवं निबंधन विभाग की जांच में 13.34 करोड़ रुपये की स्टांप चोरी का खुलासा हुआ है, जिसके बाद मुकदमा दर्ज कर जांच तेज कर दी गई है.

Lucknow fire: लखनऊ के कानपुर रोड स्थित लोकबंधु अस्पताल परिसर के वन स्टॉप सेंटर में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की घटना सामने आई, लेकिन समय रहते आग पर काबू पा लिया गया. घटना के वक्त शेल्टर होम में चार कर्मचारी मौजूद थे। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है और मामले की जांच जारी है.

Ram Mandir Donation Theft: श्रीराम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में विशेष जांच दल (SIT) की जांच रिपोर्ट आने के बाद अब 8 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. यूपी सरकार के निर्देश पर यह एक्शन लिया गया है.

Ghaziabad Mystery: गाजियाबाद के कौशांबी निवासी गिरधर सिंह बिष्ट, जिन्हें परिजनों ने मृत मान लिया था, अचानक सकुशल घर लौट आए हैं. अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि गिरधर इतने दिन कहां थे और जिस शव की पहचान उनके रूप में हुई थी, वह आखिर किसका था.

Muzaffarnagar Muharram procession: मुजफ्फरनगर में मोहर्रम के सातवें दिन निकले जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा और शिव चौक पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई. संवेदनशील माने जाने वाले शिव चौक को लाल कपड़े से कवर कर बैरिकेडिंग की गई, जबकि भारी पुलिस बल की तैनाती के बीच जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ.

Lucknow fire tragedy victims story : लखनऊ के अलीगंज अग्निकांड में शादी की तैयारी कर रहे नीलेश कुमार और अनामिका सामंत समेत 15 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. कानपुर के दो दोस्तों संयम और सूरजभान की भी जान चली गई, जबकि हादसे की जांच के लिए SIT गठित कर दी गई है.

Balrampur rape case STF investigation: बलरामपुर के चर्चित नाबालिग रेप और अवैध गर्भपात मामले में हाईकोर्ट के निर्देश पर STF ने जांच अपने हाथ में ले ली है. पचपेड़वा पहुंची टीम नूर हेल्थ एंड फिजियोथैरेपी सेंटर, मेडिकल रिकॉर्ड और अधिकारियों की भूमिका की जांच कर रही है.

लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र स्थित एक बिल्डिंग में लगी भीषण आग में 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए. योगी सरकार ने मृतकों के परिजनों और घायलों को आर्थिक सहायता देने की घोषणा की.

SIT Report Ayodhya Ram Mandir Donation Theft Case: अयोध्या राम मंदिर परिसर दान चोरी प्रकरण में विशेष जांच टीम (SIT) की प्रारंभिक रिपोर्ट के सुझाव सामने आए हैं. सूत्रों के अनुसार, एसआईटी ने सीसीटीवी बैकअप बढ़ाने, साप्ताहिक ऑडिट करने और ट्रस्ट के पुनर्गठन सहित 8 बड़े सुझाव दिए हैं.