Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

uttar pradesh news

उत्तर प्रदेश के मेरठ से चोरी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां चोरी की घटना को किसी और ने नहीं बल्कि एक दारोगा ने अंजाम दिया है. वीडियो के सामने आने के बाद एसएसपी ने आरोपी दारोगा को सस्पेंड कर दिया है.

आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सेंट्रल जोनल काउंसिल की 25वीं मीटिंग में शामिल होने वाराणसी आ रहे हैं. मीटिंग में UP, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के CM भी शामिल होंगे.

नगरीय निकायों द्वारा करवाये जाने वाले निर्माण कार्यों में होने वाली गड़बड़ी या गुणवत्ता में कमी के लिए पचास-पचास प्रतिशत राशि संबंधित ठेकेदार और प्रशासनिक अधिकारी से वसूलने का भी प्रावधान किया गया है.

इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन कार्यकारिणी चुनाव में जारी 6,738  सदस्यों की अनंतिम मतदाता सूची पर आपत्ति दाखिल करने की तिथि एक दिन बढ़ा दी गई है. अब  22 जून को भी शाम चार बजे तक आपत्ति दाखिल की जा सकेंगी.

UP News: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार की एमएसएमई प्रोत्साहन नीति के तहत 235 औद्योगिक एस्टेट्स और फ्लैटेड फैक्टरी कॉम्पलेक्स के जरिए सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों को मिल रही है नई रफ्तार, जिससे राज्य के औद्योगिक विकास को मिल रहा है बढ़ावा.

विधायक राजेश्वर सिंह ने बताया कि भारत का पहला "आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सिटी" लखनऊ में 70 एकड़ क्षेत्र में विकसित किया जा रहा है. यह एक अत्याधुनिक परिसर होगा, जिसमें AI, मशीन लर्निंग और डाटा एनालिटिक्स में विशेषज्ञता रखने वाली कंपनियां, स्टार्टअप्स और अनुसंधान संस्थान स्थापित होंगे.

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के राष्ट्र को समर्पण के साथ ही उत्तर प्रदेश देश के कुल एक्सेस कंट्रोल्ड एक्सप्रेसवे नेटवर्क का 42 प्रतिशत हिस्सा अकेले अपने नाम कर चुका है.

मंत्री संजय निषाद ने अपने संबोधन में केंद्र और राज्य सरकार द्वारा मछुआ समुदाय के सर्वांगीण विकास के लिए चलाई जा रही योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी.

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि इस गैंग में दो महिलाएं, सात पुरुष और दो नाबालिग शामिल हैं. पुलिस ने इनके कब्जे से लूटी गई ट्रैक्टर-ट्रॉली, लगभग 5 टन लोहा, दो स्कॉर्पियो, एक ट्रक, 70 हजार रुपए नकद और एक अवैध तमंचा बरामद किया है.

सिद्धार्थनगर जिले के हल्लौर कस्बे के 17 लोगों में से कुछ धार्मिक शिक्षा के लिए ईरान गए थे, जबकि कुछ जियारत के लिए गए थे. हालांकि, ईरान और इजरायल के बीच युद्ध जैसे हालात और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के रद्द होने के कारण सभी लोग भारत वापस नहीं लौट सके हैं.