Uttarakhand: टिहरी में कांवड़ियों से भरा ट्रक पलटा, तीन की मौत, कई गंभीर रूप से घायल
उत्तराखंड के टिहरी (Tehri) में तछला रोड पर कांवड़ियों से भरा एक ट्रक पलट गया, जिसमें तीन कांवड़ियों की मौत हो गई, और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
Char Dham Yatra 2025: चारधाम यात्रा 24 घंटे के लिए स्थगित, सीएम धामी ने जनता से की ये अपील
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनता से सतर्क रहने और अगले 24 घंटों तक अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है, क्योंकि राज्य के पर्वतीय और कुछ मैदानी क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है.
Uttarakhand: केदारनाथ धाम में सुबह-सुबह बड़ा हादसा, गौरीकुंड में हेलिकॉप्टर क्रैश में 7 लोगों की मौत
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हेलिकॉप्टर हादसे पर एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, "रुद्रप्रयाग जिले में हेलीकॉप्टर दुर्घटना की बहुत दुखद खबर मिली है. एसडीआरएफ, स्थानीय प्रशासन और अन्य बचाव दल राहत और बचाव कार्यों में लगे हुए हैं.
दिल्ली-यूपी, उत्तराखंड में NCB का एक्शन- कोडीन टैबलेट्स और साइकोट्रॉपिक ड्रग्स बरामद, 8 गिरफ्तार
Interstate Racket Of Psychotropic Drugs: दिल्ली, यूपी और उत्तराखंड में फैले नशीली दवाओं के अंतरराज्यीय गिरोह का NCB ने पर्दाफाश किया. कोडीन, अल्प्राजोलम जैसी दवाएं बनाने वाली अवैध फैक्ट्री सीज की गई, आठ गिरफ्तार.
केदारनाथ के पास हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, चारधाम रूट पर 30 दिनों में चौथा हादसा
Uttarakhand News: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में सेरसी बडासू के पास क्रेस्टल एविएशन के एक हेलीकॉप्टर को सड़क पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी. इस हेलीकॉप्टर में 5 यात्री सवार थे.
Uttarakhand: ‘मियांवाला अब रामजीवाला…पीरवाला होगा केसरी नगर’, औरंगजेब विवाद के बीच धामी सरकार ने बदले 15 जगहों के नाम
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के चार प्रमुख जिलों हरिद्वार, देहरादून, नैनीताल और उधम सिंह नगर में विभिन्न स्थानों के नामों में परिवर्तन की घोषणा की.
Chardham Yatra 2025: देवभूमि उत्तराखंड में चार धाम यात्रा की तैयारियां तेज, CM Dhami कर रहे हैं मॉनिटरिंग
Chardham Yatra 2025: उत्तराखंड सरकार 30 अप्रैल से शुरू होने वाली चार धाम यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए व्यापक तैयारियां कर रही है, जिसमें क्राउड मैनेजमेंट, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और यात्री सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया गया है.
Uttarakhand Avalanche: हिमस्खलन की चपेट में आए 55 मजदूरों में से 47 बचाए गए, 8 की तलाश जारी; ग्राउंड जीरो पर CM धामी
Badrinath Avalanche News: उत्तराखंड के चमोली जिले में हिमस्खलन में फंसे 55 मजदूरों में से 47 को बचा लिया गया, अभी 8 की तलाश जारी है. मुख्यमंत्री धामी और रेस्क्यू टीमें युद्धस्तर पर बचाव कार्य में जुटी हैं.
उत्तराखंड सरकार ने पास किया सख्त भू-कानून, राज्य से बाहर के लोग अब नहीं खरीद सकेंगे यहां जमीन?
Environment Protection: उत्तराखंड विधानसभा में नए भू-कानून को पारित किया गया, जिसके तहत बाहरी लोग अब राज्य में भूमि नहीं खरीद सकते. राज्य की सांस्कृतिक विरासत और पर्यावरण सुरक्षा को ध्यान में रखा गया है.
उत्तराखंड दौरे पर CM YOGI, गुरु गोरखनाथ महाविद्यालय में 100 फीट ऊंचे तिरंगा पार्क का किया अनावरण
उत्तराखंड दौरे पर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देवभूमि की आध्यात्मिक शक्ति संपूर्ण भारत को मार्गदर्शन देती है. उन्होंने मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में भाग लिया और 100 फीट ऊंचे तिरंगा पार्क का अनावरण किया.







