Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

ACCIDENT

कटनी के रीठी थाना क्षेत्र में गुरुवार रात एक बेकाबू पिकअप ने बाइक सवार परिवार के चार सदस्यों की जान ले ली. पन्ना जिले के रहने वाले ये मजदूर अपने घर लौट रहे थे, तभी हीरापुर के पास यह दर्दनाक हादसा हो गया.

Yamuna Expressway Accident: मथुरा जिले के यमुना एक्सप्रेसवे पर घने कोहरे के कारण 7 बसें और 3 कारें आपस में टकरा गईं. हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई और 25 लोग घायल हुए.

हैदराबाद में जन्माष्टमी के मौके पर रथ यात्रा के दौरान करंट की चपेट में आने से पांच लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए. हादसा रामनाथपुर के गोकुलनगर में हुआ.

झारखंड के देवघर में बस और ट्रक की हुई भीषण टक्कर में 5 कावंड़ियों की मौत हो गई. सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने पहुंच कर राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया है.

हिमाचल के मंडी जिले में गुरुवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हुआ जब HRTC की एक बस खाई में गिर गई. हादसे में 5 लोगों की जान चली गई, जबकि 23 लोग घायल हुए हैं. बताया गया कि बस एक कार को पास देते समय सड़क से फिसल गई थी.

बाराबंकी में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा हो गया. जहां एक खराब खड़ी बस से एक ट्रेवलर बस अनियंत्रित होकर टकरा गई, जिससे 4 लोगों की मौत हो गई.

प्रयागराज महाकुंभ में हुए हादसे में 30 लोगों की मौत के बाद सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की गई है. याचिका में हादसे की जांच और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है.

महाराष्ट्र के पुणे से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है. पुणे में एक तेज रफ्तार डंपर ने फुटपाथ पर सो रहे 9 लोगों को कुचल दिया.

बीते 20 दिसंबर को जयपुर-अजमेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गैस टैंकर और कई वाहनों के बीच टक्कर के कारण लगी भीषण आग से यह हादसा हुआ था. आग ने करीब 35 वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया था.

जानकारी के अनुसार, फुरकान पेशे से पेंटर थे और केरल से पांच दिसंबर को अपने घर आए थे. फुरकान की ससुराल मुरादाबाद के रतनपुर की है. वह परसों पत्नी के साथ ससुराल गए थे.