अदाणी टोटल गैस का चौथी तिमाही का मुनाफा 8.5% बढ़कर ₹155 करोड़ हुआ, राजस्व 3.6% बढ़ा
कंपनी का ऑपरेशन से राजस्व ₹1,295 करोड़ से 3.6% बढ़कर ₹1,341 करोड़ हो गया, जबकि EBITDA 0.6% बढ़कर ₹266.4 करोड़ हो गया. EBITDA मार्जिन तिमाही-दर-तिमाही 20.5% से घटकर 19.9% हो गया.
गौतम अदाणी ने पत्नी के साथ अजमेर में ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह पर चढ़ाई चादर
दरगाह के खादिम सलमान चिश्ती ने गौतम अदाणी और उनकी पत्नी का स्वागत किया. साथ ही सिर पर साफा पहनाकर उन्हें दरगाह तक ले गए. इस दौरान उन्होंने हाथों में फूलों की टोकरी ली हुई थी. सलमान चिश्ती ने उन्हें जियारत करवाई और तबररूक भी भेंट किया.
डोनाल्ड ट्रंप विदेशी अधिकारियों को रिश्वत देने पर प्रतिबंध लगाने वाले कानून के प्रवर्तन पर रोक लगाएंगे
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने न्याय विभाग को अमेरिकी भ्रष्टाचार विरोधी कानून के प्रवर्तन को रोकने का आदेश दिया है. ये कानून अमेरिकियों को व्यापार पाने के उद्देश्य से विदेशी सरकारी अधिकारियों को रिश्वत देने से रोकता है.
Adani एंटरप्राइजेज का मजबूत प्रदर्शन, वित्त वर्ष 25 के 9 महीनों में दर्ज की 6% राजस्व वृद्धि
Adani Enterprises Ltd (AEL)) ने 31 दिसंबर 2024 को समाप्त नौ महीनों के लिए 6% राजस्व वृद्धि दर्ज की, जो 72,763 करोड़ रुपये तक पहुंच गई.
अडानी टोटल गैस का वित्त वर्ष 25 की तीसरी तिमाही के लिए राजस्व 12.5% बढ़कर ₹1,400 करोड़ पहुंचा, 142 करोड़ रहा PAT
अडानी टोटल गैस लिमिटेड (ATGL) ने अक्टूबर-दिसंबर 2024 तिमाही के लिए ₹1,400.88 करोड़ का राजस्व दर्ज किया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में ₹1,244 करोड़ की तुलना में 12.5% की वृद्धि है.
ISKCON के चेयरमैन गुरु प्रसाद स्वामी महाराज से मिले Gautam Adani, कहा- आपके पास एक शानदार संगठन, हम मदद के लिए आप पर निर्भर रहेंगे
अडानी समूह और इस्कॉन (ISKCON) ने इस साल प्रयागराज में महाकुंभ मेले में श्रद्धालुओं को भोजन परोसने के लिए हाथ मिलाया है. महाप्रसाद सेवा 13 जनवरी से 26 फरवरी तक महाकुंभ मेले की पूरी अवधि के दौरान दी जाएगी.
Maha Kumbh: कुंभ में आए श्रद्धालुओं को 1 करोड़ ‘आरती संग्रह’ की प्रतियां नि:शुल्क बांटेगा Adani Group
गौतम अडानी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, यह हमारे लिए अपार संतुष्टि का विषय है कि इस महायज्ञ में प्रतिष्ठित संस्थान गीता प्रेस के सहयोग से हम ‘आरती संग्रह’ की एक करोड़ प्रतियां कुंभ में आए श्रद्धालुओं की सेवा में निःशुल्क अर्पित कर रहे हैं.
“बीवी को कितनी देर तक घूर सकते हैं” के बीच वायरल हो रहा “बीवी भाग जाएगी”, गौतम अडानी ने वर्क लाइफ बैलेंस पर दिया ये बयान
गौतम अडानी ने वर्क लाइफ बैलेंस पर बोलते हुए कहा कि आपका वर्क लाइफ तब बैलेंस होता है जब आप वह काम करते हैं जो आपको करना पसंद है. हमारे लिए या तो यह परिवार है या काम, हमारे पास इससे बाहर कोई दुनिया नहीं है.
गिरिराज सिंह ने संसद परिसर में लहराया सोनिया गांधी और सोरोस का पोस्टर, पूछा- रिश्ता क्या कहलाता है?
भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने संसद परिसर में सोनिया गांधी और सोरेस का पोस्टर लहराया है. जिस पर लिखा है सोरेस से रिश्ता क्या है सोनिया गांधी जवाब दें.
अमेरिका के आरोपों पर अडानी ग्रुप का जवाब…सभी आरोप बेबुनियाद हैं, हम कानून का पालन करने वाले संगठन हैं
अमेरिकी न्याय विभाग और अमेरिकी प्रतिभूति और विनिमय आयोग द्वारा अडानी ग्रुप पर लगाए गए आरोपों पर अडानी समूह की ओर से बयान आया है. अडानी समूह ने एक प्रेस रिलीज जारी कर अपने खिलाफ लगे सभी आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया है.







