Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Agra

पुलिस लाइन में तैनात चार होमगार्ड्स को जब बताया गया कि उनकी ड्यूटी बिल्ली की सुरक्षा में लगाई गई है, तो पहले वे चौंक गए, फिर बताया गया कि बिल्ली एसपी ट्रैफिक की है, इसका विशेष ध्यान रखना है.

उत्तर प्रदेश के आगरा से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां नगला बुद्धा इलाके में स्थित एक ATM से ₹500 निकालने पर ₹1100 निकल रहे थे. जैसे ही यह खबर फैली, वहां लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और कई लोगों ने इसका लाभ उठाकर ज्यादा पैसे निकाल लिए. यह मामला वन इंडिया बैंक के ATM का बताया जा रहा है. सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल हो गया है. पुलिस मौके पर पहुंची और एटीएम को बंद कर दिया गया. प्रारंभिक जांच में इसे तकनीकी खामी बताया जा रहा है. अब बड़ा सवाल ये है कि जिन लोगों ने ज्यादा पैसे निकाले, उनसे वसूली कैसे होगी. फिलहाल बैंक की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है.

Agra Accident: बुधवार को आगरा के झरना नाला क्षेत्र में सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया. फिरोजाबाद की तरफ से आम लेकर आ रही गाड़ी अनियंत्रित हो गई, जिससे ये दर्दनाक हादसा हो गया.

Agra News: सपा सांसद रामजी लाल सुमन के घर पर आज करणी सेना ने धावा बोल दिया. राणा सांगा पर विवादित बयान दिए जाने के बाद भड़की हिंसा में 14 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं. वहीं, अखिलेश ने कार्रवाई की मांग की है.

Agra TCS Manager Suicide Case: ताजनगरी आगरा में ​बैंगलोर के AI इंजीनियर अतुल सुभाष सुसाइड जैसा केस सामने आया है. यहां भी पत्नी से परेशान TCS के रिक्रूटमेंट मैनेजर ने वीडियो बनाकर जान दे दी है.

आप भी "अपने अपने राम" संगीतमय रामकथा सुनना चाहते हैं तो कवि कुमार विश्वास 18 जनवरी से दो शहरों में अपनी प्रस्तुति देंगे. उनके द्वारा गाई जाने वाली कथा भगवान राम के आदर्शों और जीवन को एक नए दृष्टिकोण से प्रस्तुत करती है.

भारतीय वायुसेना का मिग-29 फाइटर जेट आगरा में क्रैश हो गया. विमान के जमीन पर गिरते ही उसमें आग लग गई. हालांकि विमान में सवार दो पायलट और एक अन्य ने कूदकर अपनी जान बचाई.

साइबर क्राइम करने वाले जालसाजों ने आगरा में शिक्षिका मालती देवी को झांसे में लेकर एक लाख रुपये की मांग की. बेटी के बारे में झूठी खबर से मालती को गहरा सदमा लगा और कुछ ही घंटे में उनकी जान चली गई.

आगरा में बाढ़ के हालात पैदा हो गए हैं. वहां चंबल नदी ने बाजरा, तिलहन, उड़द और मूंग की फसलों को जलमग्न कर दिया है. इसके साथ ही पिनाहट घाट पर स्टीमर संचालन भी बंद कर दिया गया है.

Agra: महिला दारोगा द्वारा आरोप लगाए जाने के बाद मामले की जांच कराई गई, जिसमें प्रथम दृष्ट्या आरोप सही पाए गए हैं.