Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Ajab Gajab

जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन में दुल्हन के लिबास में 'कुचू पुचू' का पोस्टर लेकर पहुंची लड़की चर्चा में है. स्पाइडर-मैन और 'गेम ऑफ थ्रोन्स' से प्रेरित पोस्टर लिए अन्य छात्र भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं.

मेक्सिको की एक महिला ने अपने किडनैप हुए पति को छुड़ाने के लिए पुलिस के पास जाने के बजाय खूंखार गैंगस्टर की मां को ही बंधक बना लिया. सोशल मीडिया पर 'मां के बदले पति' की यह अनोखी डील वायरल हो रही है.

Diamond Ring News: अमीर घराने की एक महिला इलाज कराने हैदराबाद के क्लिनिक गई थी. उसके पास बैग में लाखों रुपये की हीरे की अंगूठी थी. वहीं पर साफ-सफाई कर रही महिला कर्मचारी ने हीरे की अंगूठी चुरा ली. उसके बाद जो हुआ, वो पढ़कर आप दंग रह जाएंगे.

GHOST SHIP MYSTERY: समंदर के बीचों-बीच मिले शापित जहाज 'मैरी सेलेस्ट' की कहानी आज भी रहस्य है. बिना किसी तूफान या लूटपाट के इसका पूरा क्रू अचानक गायब हो गया था. पढिए उसकी पूरी कहानी...

जापान में क्रूरता की सारी हदें पार हो गईं. यहां मसाए सकुराई नाम की महिला ने अपनी रूममेट के होंठ सुई-धागे से सिल दिए और उसे घर में कैद रखा. दुकानदार को कागज पर लिखी दास्तान मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है. पढ़ें पूरी खबर.

मध्य अमेरिकी देश ग्वाटेमाला में जमीन की भारी किल्लत के कारण बहुमंजिला कब्रिस्तान बनाए गए हैं. यहाँ अपने करीबियों को दफन रखने के लिए परिवारों को हर महीने कब्र का किराया चुकाना पड़ता है, और पैसे न मिलने पर प्रशासन शव को बाहर निकाल देता है.

नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे की रिपोर्ट ने पूरे देश को चौंका दिया है. आमतौर पर माना जाता है कि यूपी-बिहार के पुरुष गुटका खाने में सबसे आगे हैं, लेकिन आंकड़ों के मुताबिक मिजोरम की करीब 62 प्रतिशत महिलाएं नियमित रूप से तंबाकू और गुटके का सेवन करती हैं.

हरियाणा के चरखी दादरी बस स्टैंड से चोरों ने भिवानी डिपो की एक सरकारी रोडवेज बस (HF55GV-3683) चुरा ली. शुक्रवार रात को नाइट स्टे के लिए खड़ी की गई यह बस सुबह गायब मिली. पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है और पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है.

छोटी-मोटी चोरियों के जमाने में एक चोर ने सीधे 1.53 करोड़ रुपये की इलेक्ट्रिक 'शिवाई' बस पर ही हाथ साफ कर दिया. नागपुर से चोरी हुई यह बस अमरावती से बरामद हुई है. पकड़ा गया 23 वर्षीय आरोपी विष्णु नीलावर कोई आम चोर नहीं है, वह अब तक अलग-अलग राज्यों से 20 से ज्यादा सरकारी बसें उड़ा चुका है और उनके पार्ट्स निकालकर बेच देता था.

हरियाणा के निसिंग क्षेत्र में वफादारी और बहादुरी की एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. यहाँ डॉ. सुमित ठाकुर के पालतू लैब्राडोर कुत्ते 'जिम्मी' ने अपने मालिक और उनके बच्चों की रक्षा के लिए एक जहरीले ब्लैक कोबरा से टक्कर ली. करीब 25 सेकंड तक चली इस लड़ाई में कोबरा के कई बार डंसने की वजह से वफादार जिम्मी की मौत हो गई.