Bharat Express DD Free Dish

Ajab Gajab

दिल्ली एयरपोर्ट की पार्किंग में 9 साल से खड़ी एक टाटा सफारी को उसका मालिक 13 लाख रुपये का बिल चुकाकर छुड़ा ले गया. कार की कीमत महज 1.5 लाख रुपये आंकी जा रही है, लेकिन मालिक के इस कदम ने सबको हैरान कर दिया है.

राजस्थान के जालौर में एक अनोखा मंदिर है जहां 'कूतरा बावजी' यानी एक कुत्ते की पूजा होती है. सालों पहले अपने मालिक की जान बचाने के लिए एक कुत्ते ने जंगली सूअर से लड़ते हुए जान दे दी थी.

महाराष्ट्र के बीड़ जिले में एक 'लुटेरी दुल्हन' का मामला सामने आया है जिसने एक युवक से नौवीं बार शादी रचाकर उसे लाखों का चूना लगाया. आरोपी महिला पहले भी 8 लोगों को ठग चुकी है और शादी के कुछ दिन बाद गहने-पैसे लेकर फरार हो जाती थी.

सोशल मीडिया पर एक शादी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें जयमाला के वक्त अचानक आए तेज तूफान ने पूरे स्टेज को ही उड़ा दिया. इस हादसे में दूल्हा-दुल्हन बाल-बाल बचे. वीडियो में दुल्हन की बहादुरी की जमकर तारीफ हो रही है, जिसने गिरते हुए दूल्हे को संभाल लिया.

राजनीति की गहमागहमी के बीच अमेरिका के इडिलविल्ड शहर की कहानी सबको हैरान कर रही है. यहां पिछले 14 सालों से एक कुत्ता मेयर बन रहा है. वर्तमान में मेयर मैक्स तृतीय इस पद को संभाल रहे हैं, जो वर्दी पहनकर पर्यटकों का स्वागत करते हैं.

समस्तीपुर के रोसड़ा में भाई-बहन आयांश और पल्लवी अपने अद्भुत टैलेंट से सबको हैरान कर रहे हैं. वे आंखों पर पट्टी बांधकर पढ़ सकते हैं और रंगों की पहचान कर सकते हैं. जहां गांव वाले इसे चमत्कार मान रहे हैं, वहीं इसके पीछे 'मिडब्रैन एक्टिवेशन' और कड़ी प्रैक्टिस की बात सामने आ रही है.

रायबरेली के सर्वोदय इंटर कॉलेज के 76 हाईस्कूल छात्र एक तकनीकी गलती के कारण फेल हो गए. फिजिकल एजुकेशन के ग्रेड में 'A+' की जगह 'AA' दर्ज होने से ये संकट खड़ा हुआ. जिला विद्यालय निरीक्षक ने बोर्ड से संपर्क कर रिजल्ट सुधारने का आश्वासन दिया है.

हिमाचल प्रदेश के स्पीति में स्थित हिक्किम डाकघर दुनिया का सबसे ऊंचाई पर स्थित पोस्ट ऑफिस है. 14,567 फीट की ऊंचाई पर मौजूद ये डाकघर 1983 से लगातार सेवाएं दे रहा है और दुर्गम गांवों के लिए दुनिया से जुड़ने का इकलौता जरिया है.

इंदौर में एक दूल्हा हल्दी लगाकर कलेक्टर के पास अतिक्रमण की शिकायत करने पहुंचा, लेकिन जांच में वह खुद ही अतिक्रमणकारी निकला. प्रशासन ने दूल्हे समेत 12 लोगों के अवैध निर्माण ढहा दिए.

सोशल मीडिया पर एक शादी का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दूल्हे को दहेज में चार कबूतर, तीन जाल और कबूतरों के लिए क्विंटल के हिसाब से अनाज और सूखे मेवे दिए गए हैं.