Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Ajab Gajab

Ajab Gajab: अनंतपुर जिले के ताड़ीपत्री में एक व्यक्ति ने पुलिस स्टेशन में अनोखी शिकायत दर्ज कराई. उसने कहा कि बाजार से खरीदा गया मटन 20 सीटी लगाने के बाद भी नहीं पका.

ब्रिटेन की एक महिला के साथ रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा हुआ. उनका इलेक्ट्रिक टूथब्रश अचानक फट गया और बाथरूम में आग लग गई. चौंकाने वाली बात ये है कि ब्रश चार्जिंग पर भी नहीं लगा था.

मुंबई के पृथ्वीराज बोहरा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने दुख सुनने का रेट कार्ड बनाया है. मामूली दुख से लेकर साथ रोने तक के लिए उन्होंने अलग-अलग चार्ज रखे हैं.

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक कर्मचारी जूम मीटिंग में नीम फेस पैक लगाकर शामिल हुई. बॉस के कूल रिएक्शन और कर्मचारी के कॉन्फिडेंस ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है.

Ajab Gajab: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में नवरात्र के दौरान '12 गाड़ी मेला' आयोजित होता है. इस परंपरा में एक भगत सैकड़ों लोगों से भरी गाड़ियों को खींचता है. यह आयोजन पीढ़ियों से चला आ रहा है और हजारों लोग इसे देखने पहुंचते हैं.

मध्य प्रदेश के देवास में ABVP कार्यकर्ताओं ने फीस वृद्धि और अव्यवस्थाओं के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन किया. छात्रों ने कलेक्ट्रेट में भैंस को ज्ञापन सौंपकर प्रशासन की उदासीनता पर तंज कसा.

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स ट्रेन के अंदर उपले (Cow Dung Cakes) बेच रहा है. LPG के बढ़ते दामों के बीच इस अनोखे तरीके ने इंटरनेट पर बहस छेड़ दी है.

Ajab Gajab: अमेरिका की रोजमेरी थॉर्नटन ने दावा किया कि वह 10 मिनट से अधिक समय तक मृत अवस्था में थीं. इस दौरान उन्होंने स्वर्ग, फरिश्तों और असीम शांति का अनुभव किया.

चीन के मकाऊ में एक अनोखा मामला सामने आया है जहां पुलिस ने एक रोबोट को हिरासत में लिया है. रोबोट पर 70 वर्षीय महिला का पीछा करने और उसे डराने का आरोप लगा है.

ऑस्ट्रेलिया की सारा बटन और उनके बॉयफ्रेंड ब्रैडली अपने अजीबोगरीब रिश्ते के लिए चर्चा में हैं. ब्रैडली खुद को सारा का 'पालतू' मानते हैं, कॉलर पहनते हैं और पिंजरे में सोते हैं.