Bharat Express DD Free Dish

Ajab Gajab

मुंह से बांसुरी बजाते तो सबको देखा होगा, लेकिन इस शख्स ने नाक से ऐसी धुन निकाली कि इंटरनेट पर हंगामा मच गया. करोड़ों बार देखा जा चुका यह वीडियो सोशल मीडिया पर 'देसी टैलेंट' की नई मिसाल बन गया है.

डॉ. सैम पर्निया की नई रिसर्च ने खुलासा किया है कि दिल की धड़कन रुकने के एक घंटे बाद तक दिमाग सक्रिय रहता है. मर चुका इंसान डॉक्टरों की बातें सुन सकता है और आसपास की चीजों को महसूस कर सकता है.

कानपुर में एक महिला ने अपने पति पर नपुंसक होने और ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है. शादी में 38 लाख खर्च करने के बाद महिला को पता चला कि उसे धोखा दिया गया है.

शादी का झांसा देकर ब्लैकमेल करने वाले दूल्हे को कटिहार पुलिस ने मंडप की जगह जेल पहुंचा दिया. समस्तीपुर से बारात लेकर आए निकेश को लगा था कि उसकी धमकियां काम कर गईं, लेकिन लड़की के परिवार ने एक फिल्मी जाल बिछाकर उसे रंगे हाथों पकड़वा दिया.

मुजफ्फरनगर के बसीकला गांव में निकाह की खुशियां उस वक्त चीख-पुकार में बदल गईं, जब भाजपा समर्थक दूल्हे के परिवार पर दबंगों ने हमला बोल दिया. आरोप है कि घर से 'कमल' का झंडा हटाने और पार्टी छोड़ने की धमकी देते हुए बारात पर पथराव किया गया और तोड़फोड़ हुई.

मुंबई के 'गोल्डन मैन' रोहित पिसाल ने माता रमाबाई आंबेडकर की जयंती पर 39 करोड़ रुपये की एक अनोखी साड़ी बनाई है. हीरे और सोने से लदी इस साड़ी को दुबई में नीलाम किया जाएगा, जिससे मिलने वाली रकम से स्कूल और अस्पताल बनाए जाएंगे.

ग्रीस के मेगालोपोलिस बेसिन में वैज्ञानिकों ने एक ऐसी खोज की है जिसने मानव इतिहास की किताबों को फिर से लिखने पर मजबूर कर दिया है. यहां लगभग 4,30,000 साल पुराने लकड़ी के औजार मिले हैं, जो उस दौर के हैं जब निएंडरथल धरती पर हुआ करते थे.

चीन से सामने आया एक दिल दहला देने वाला मामला वर्क कल्चर पर गंभीर सवाल खड़े करता है. काम के भारी दबाव में एक 32 वर्षीय प्रोग्रामर की हार्ट अटैक से मौत हो गई, लेकिन हैरानी तब हुई जब मौत के कई घंटे बाद भी ऑफिस की ओर से उसे नया काम सौंप दिया गया.

हैदराबाद में बना एक अनोखा अपसाइड डाउन हाउस लोगों को हैरानी में डाल रहा है. यहां छत जमीन पर और फर्श आसमान की ओर नजर आता है, जबकि अंदर रखा हर सामान उल्टा दिखाई देता है, जिससे जबरदस्त ऑप्टिकल इल्यूजन बनता है.

ऑस्ट्रेलिया की 74 साल की महिला एड्रियाना टर्क ने जिस परिवार को दशकों से मरा मान लिया था, वह DNA टेस्ट के बाद जिंदा निकला. एक साधारण रिपोर्ट ने उन्हें 50 से ज्यादा रिश्तेदारों से मिला दिया और उनकी पूरी जिंदगी की कहानी बदल गई.