Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

artificial intelligence

दिल्ली आर्बिट्रेशन वीकेंड 2025 के तहत आयोजित समारोह के दौरान जस्टिस विक्रमनाथ ने एआई को लेकर कहा कि टेक्नोलॉजी सहायता हो सकती है, लेकिन न्याय के मूल में इंसानियत है,

आचार्य लोकेश मुनि कजाकिस्तान के विश्व धर्म कांग्रेस में जैन धर्म का प्रतिनिधित्व करेंगे. वहां यूक्रेन-रूस, इजराइल-फिलिस्तीन के प्रतिनिधियों से युद्ध विराम पर बातचीत होगी. 60 देशों के 100+ धार्मिक नेता शामिल होंगे.

आज का समय AI चैटबॉट्स का है, जो हर किसी के लाइफ का हिस्सा बन चुका है. हर कोई इसका इस्तेमाल खुद के कामों के लिए करता है फिर चाहे वो होमवर्क हो, मेल या आर्टिकल लिखवाना हो.

आप सांसद राघव चड्ढा ने संसद में केंद्र सरकार से मांग की कि देश के हर नागरिक को एडवांस्ड एआई टूल्स जैसे चैटजीपीटी, जेमिनी और क्लॉड का मुफ्त सब्सक्रिप्शन मिले. उन्होंने बताया कि शिक्षा, कृषि, व्यापार और बुजुर्गों के जीवन में एआई कई बदलाव ला सकता है.

BSNL Partnership: भारत ने सस्ते इंटरनेट, यूपीआई पेमेंट और ई-गवर्नेंस की मिसाल पहले ही दुनिया को दी है. अब 5G, AI, IoT और साइबर सिक्योरिटी जैसी तकनीकों में भारत सिर्फ हिस्सा नहीं लेगा, बल्कि वैश्विक स्तर पर लीडर बनने की ओर बढ़ेगा.

Dubai AI Family: सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो में छोटी सी लतीफा अपने पूरे परिवार का परिचय कराते दिखती है. जिसमें वो पारंपरिक अमीराती लिबास में मॉडर्न अंदाज लिये हुए हैं. यह बच्ची खास तौर पर बच्चों और परिवारों से जुड़ने के लिए बनाई गई है.

Indian GenAI Startups: मार्केट रिसर्च फर्म वेंचर इंटेलिजेंस के ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक, 2025 के पहले सात महीनों में भारतीय जेनरेटिव एआई (GenAI) स्टार्टअप इकोसिस्टम ने कुल 524 मिलियन डॉलर की फंडिंग जुटाई है. यह पिछले पांच सालों में सबसे ज्यादा है.

AI के क्षेत्र में डॉ. राजेश्वर सिंह को देश के 100 प्रभावशाली नेताओं में स्थान मिला. उन्‍होंने इस उपलब्धि को सरोजिनी नगर के युवाओं को समर्पित किया. यह उपलब्धि न केवल डॉ. राजेश्वर सिंह को तकनीकी क्षेत्र में पहचान दिलाती है, बल्कि यह दिखाती है कि जनप्रतिनिधि भी देश के डिजिटल भविष्य को आकार देने में अहम भूमिका निभा सकते हैं.

सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस राजेश बिंदल ने ऑल इंडिया सीनियर लॉयर्स एसोसिएशन के एक कार्यक्रम में कहा कि कुछ युवा वकील आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का दुरुपयोग कर फर्जी कोर्ट फैसले तैयार कर रहे हैं. उन्होंने इसे न्याय प्रणाली के लिए गंभीर खतरा बताया और वरिष्ठ वकीलों से अपील की कि वे युवाओं को प्रशिक्षण दें.

केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा है कि तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के विस्तार के बावजूद वर्कफोर्स की जरूरत कभी खत्म नहीं होगी. उन्होंने नई दिल्ली में आयोजित ग्लोबल इंडस्ट्रियल समिट में रोजगार और सरकार की नई ईएलआई योजना पर विस्तार से चर्चा की.