Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Ayodhya

महाशिवरात्रि 2025 पूरे देश में धूमधाम से मनाई जा रही है, जिसमें प्रमुख धार्मिक स्थलों पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी है, और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं और महाकुंभ व अन्य धार्मिक आयोजनों की व्यवस्थाओं की निगरानी की.

राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा ने महाकुंभ को यूपी की अर्थव्यवस्था और धार्मिक पर्यटन के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए विपक्ष पर सनातन धर्म को बांटने का आरोप लगाया. उन्होंने राजस्थान में भी धार्मिक स्थलों के विकास की आवश्यकता पर जोर दिया.

Chandrabhan Paswan BJP Candidate: मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा के प्रत्याशी चंद्रभान पासवान ने सपा के अजीत प्रसाद को करारी मात दी. उन्होंने अपनी बढ़त को 31वें राउंड तक बरकरार रखा, जीत का मार्जिन 61 हजार वोटों से ज्यादा का रहा.

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी और राम मंदिर शिलान्यास के दौरान पहली ईंट रखने वाले कामेश्वर चौपाल का आज (7 फरवरी) निधन हो गया.

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में 22 वर्षीय दलित युवती की नग्न अवस्था में हत्या के मामले में पुलिस ने हरी राम कोरी, विजय साहू और दिग्विजय सिंह को सीसीटीवी फुटेज एवं वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तार कर लिया है.

Ayodhya Shri Ram Janmabhoomi Mandir Pujari: श्री राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास की तबीयत बिगड़ गई है. उनकी हालत नाजुक होने पर उन्हें लखनऊ रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज जारी है.

Ayodhya Ram Mandir: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए हवाई सर्वेक्षण किया, जहां सुरक्षा बल और प्रशासनिक अधिकारी तैनात हैं.

सपा की स्टार प्रचारक डिंपल यादव के रोड शो के दौरान आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में अज्ञात सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. रोड शो में अनुमति से अधिक वाहनों का प्रयोग किया गया था.

Milkipur By Election 2025: मिल्कीपुर उपचुनाव में 30 जनवरी को डिंपल यादव रोड शो करेंगी, वहीं 3 फरवरी को अखिलेश यादव जनसभा को संबोधित करेंगे. समाजवादी पार्टी ने पूरी ताकत झोंकी है.

मौनी अमावस्या के दिन आज अयोध्या में राम जन्मभूमि रामलला के दर्शन करने के लिए भोर से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ. लाखों की संख्या श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे हुए है. जहां एक ओर पवित्र सरयू नदी में आस्था की डुबकी लगा रहें है.

Latest