Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Ayodhya Ram Mandir: रामलला के दरबार में फिर पहुंचे CM योगी, पूजन करने के साथ ही किया मंदिर में दर्शन-व्यवस्था का निरीक्षण

अयोध्या पहुंचने पर सीएम योगी ने रामलला के दर्शन किए और फिर मंदिर परिसर में भक्तों के लिए व्यवस्था का निरीक्षण भी किया.

अयोध्या पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Ayodhya Ram Mandir: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने तय कार्यक्रम के मुताबिक अयोध्या पहुंच गए हैं. इस मौके पर उन्होंने राम मंदिर की व्यवस्था की जायजा लिया है और भक्तों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए पूरे मंदिर परिसर का निरीक्षण भी किया है. इस दौरान उनके साथ आला अधिकारी मौजूद रहे, जिनको सीएम ने कई निर्देश भी दिए ताकि राम भक्तों को किसी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े. इसी के साथ ही सीएम ने अधिकारियों के साथ बैठक भी की है.

बता दें कि अयोध्या पहुंचने पर सीएम योगी ने हनुमान गढ़ी में दर्शन किया और इसके बाद रामलला के दर्शन करने पहुंचे. इसके बाद उन्होंने मंदिर परिसर में भक्तों के लिए व्यवस्था का निरीक्षण भी किया. बता दें कि 22 जनवरी को अयोध्या में पीएम नरेंद्र मोदी के हाथों राम मंदिर का उद्घाटन हुआ था और इसी के दूसरे दिन बाद यानि 23 जनवरी से भक्तों के लिए मंदिर के पट खोल दिए गए हैं. तभी से लाखों भक्त रोज मंदिर में रामलला के दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं. एक रिपोर्ट की मानें तो रामलला के दर्शन के पहले दिन साढ़े चाल लाख भक्त पहुंचे थे तो वहीं 24 जनवरी को 2.5 लाख, 25 जनवरी को 2 लाख, 26 जनवरी के दिन 3.5 लाख, 27 जनवरी को 2.5 लाख और 28 जनवरी को 3.25 लाख लोग अपने बालक राम के दर्शन कर चुके हैं. तो वहीं राम मंदिर में लगातार बढ़ रही भीड़ को देखते हुए सीएम योगी व्यवस्थाओं पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और इससे सम्बंधि दिशा-निर्देश भी सम्बंधित अधिकारियों को दे रहे हैं.

ये भी पढ़ें- ‘रवि किशन फटे कपड़ों में एक्टिंग करें तो…’ सीएम योगी की इस बात पर जमकर लगे ठहाके, देखें Video

राम मंदिर में हो रही है धन की बारिश

तो वहीं एक रिपोर्ट के मुताबिक, भगवान राम के दर्शन के लिए आ रहे भक्त दिल खोलकर चढ़ावा भी चढा रहे हैं. राम मंदिर के लिए देश से ही नहीं विदेशों से भी छप्पर फाड़कर दान दिया जा रहा है. ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से ही राम मंदिर में दान लिया जा रहा है. अगर आंकड़ों की मानें तो रामलला दर्शन के पहले दिन 2 करोड़ 90 लाख, 24 जनवरी को 2 करोड़ 43 लाख, 25 जनवरी को 8 लाख 50 हजार वहीं 26 जनवरी के दिन एक करोड़ 15 लाख रुपए दान में मिले हैं. तो वहीं राम मंदिर में उमड़ रहे भक्तों के श्रीराम के जयकारे से पूरी अयोध्या गुंजायमान हो रही है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital