Bharat Express DD Free Dish

Bareilly News

Bareilly Violence: 'I Love Muhammad' पोस्टर विवाद धीरे-धीरे पूरे देश में फैल रहा है. उत्तर प्रदेश के कई जिलों के बाद अब बरेली में भी बवाल हुआ है. मामले में प्रोटेस्ट बुलाने वाले मौलाना तौकीर रजा को गिरफ्तार किया गया है.

बरेली के कमालूपुर गांव में 28 साल के केशव कुमार अपनी 19 साल की साली कल्पना के साथ अचानक घर से गायब हो गए. इसके बाद उनके साले रवींद्र ने केशव की बहन के साथ फरार होकर गांव में सनसनी फैला दी. पुलिस और परिवार की मध्यस्थता से मामला सुलझा, लेकिन गांव में यह “रिश्तों का स्वैप ड्रामा” बन गया.

IPS Rakesh Singh: त्रिवेणी एक्सप्रेस में सफर कर रही एक 17 साल की किशोरी ने सिपाही तौफीक अहमद पर छेड़खानी करने का आरोप लगाया था. इस मामले में IPS राकेश सिंह ने आरोपी सिपाही को बर्खास्त कर दिया था.

बरेली में महिला ने झूठे अपहरण, गैंगरेप और गोलीकांड की कहानी रची। जांच में फर्जीवाड़ा उजागर हुआ। महिला, डॉक्टर और वार्ड ब्वॉय को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरेली में 933 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया, 2,554 नई एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाई और 'स्कूल चलो अभियान' व 'विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान' की शुरुआत की.

Bareilly News: बरेली में शनिवार की सुबह ईंट-भट्ठे की दीवार ढहने से कई मजदूर दब गए. मौके पर मौजूद लोगों ने फ़ौरन बचाव अभियान शुरू किया और जेसीबी से मलबा हटाया गया.

आइसक्रीम का ठेला लगाने वाला एक शख्स 13 साल की लड़की को बहला—फुसलाकर अपने बहनोई के घर ले गया था. वहां उसने बलात्कार किया था.

पिता के खिलाफ जाकर साक्षी ने दलित युवक से लव मैरिज कर ली थी और पिता से जान का खतरा बताया था तो वहीं अब उन्होंने ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है.

युवती ने बताया कि हलाला के लिए उसने मना कर दिया था. इसके बाद उसके शौहर ने डेढ़ साल की बच्ची के साथ उसे घर से बाहर निकाल दिया था. तभी से वह मायके में रह रही थी.

Latest News on Bareilly Violence: करीब 2000 कांवरियों का जत्था कछला से जल लेने के लिए जा रहा था, तभी शाहनूरी मस्जिद के पास विवाद हो गया. आरोप है कि दूसरे समुदाय के लोगों ने कांवरियों पर पथराव शुरू कर दिया. बवाल में पुलिसकर्मियों को भी पत्थर लगे हैं.