Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Bharat Express

भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के CMD उपेन्द्र राय ने अष्ट शहीद इंटर कॉलेज में 50 लाख रुपये से बनने वाले दक्षिणी द्वार का शिलान्यास किया, जो उनकी स्वर्गीय माता राधिका देवी जी की स्मृति में बनाया जाएगा.

पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन की ओर से 1 अप्रैल की शाम को ईद मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें भारत एक्सप्रेस के सीएमडी एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय भी शामिल हुए.

Bharat Literature Festival: भारत एक्सप्रेस के CMD उपेन्द्र राय ने 'नए दौर की महिलाएं' विषय पर संबोधन दिया. उन्होंने स्त्रियों के संघर्ष, सपनों और स्वभाव पर अपने विचार व्यक्त किए, तथा समाज में बदलाव के लिए महिलाओं की भूमिका पर जोर दिया.

CMD उपेन्द्र राय ने कहा— स्त्री सर्वस्व समर्पण करती है, पुरुष गुणा-गणित से प्रेम करता है. मध्यम वर्ग क्रांति लाता है. आधी आबादी सशक्त होगी, तभी दुनिया सुंदर बनेगी. स्त्री के संघर्ष पर चर्चा जरूरी है.

Bharat Literature Festival: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क और भारत लिटरेचर फेस्टिवल द्वारा दिल्‍ली स्थित मिरांडा हाउस में साहित्यिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. इसमें CMD उपेन्द्र राय और कई प्रमुख लेखक-लेखिकाएं शिरकत करेंगे.

Political Leaders Celebrate Holi: आज देश-दुनिया में होली का उल्लास छाया रहा. विभिन्न दलों के राजनेताओं ने सामूहिक खुशी के साथ त्योहार मनाया, अलग-अलग मत-मजहब, पंथ और जातियों के लोगों ने भाईचारे और एकता का भी संदेश दिया.

भारत एक्सप्रेस के ‘नए भारत की बात-दिल्ली के साथ’ मेगा कॉन्क्लेव में केंद्रीय मंत्रियों, सांसदों, सियासी दलों के प्रवक्ताओं, पुलिस आफिसर्स, फिल्मकार, संगीतकार, धर्माचार्य एवं अन्य शख्सियतों ने शिरकत की. देखिए झलकियां-

Naye Bharat Ki Baat Delhi Ke Saath: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के ‘नए भारत की बात दिल्ली के साथ’ मेगा कॉन्क्लेव में देशभर की हस्तियां पहुंचीं. केंद्रीय मंत्री, सांसद और विधायकों समेत पुलिस अफसरों ने भी शिरकत की.

कल्किधाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम भारत एक्सप्रेस के मेगा कॉन्क्लेव में पहुंचे, जहां उन्होंने सनातन धर्म, भगवान कल्कि के अवतार, राजनीति और देश की वर्तमान स्थिति पर खुलकर अपने विचार रखे.

भारत एक्सप्रेस चैनल के CMD उपेंद्र राय ने सांसद से उनकी राजनीति और एक्टिंग करियर पर सवाल पुछा, जिसके जवाब में सांसद रवि किशन ने कहा कि मैं गरीब पुजारी परिवार से आता हूं. महादेव की कृपा से मैं यहां तक पहुंचा हुं. हिंदी, भोजपुरी और तेलुगू सहित अन्य भाषाओं में अब तक 750 फिल्मों में काम कर चुका हूं.