बिहार के पश्चिम चंपारण में ट्रेन हादसे में तीन किशोरों की मौत, मोबाइल गेम (PUBG) खेलते हुए दुर्घटना का शिकार
बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में एक दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में तीन किशोरों की मौत हो गई. पुलिस के अनुसार, ये किशोर ट्रेन के नीचे आ गए, जबकि वे मोबाइल गेम PUBG में व्यस्त थे.
आरिफ मोहम्मद खान ने बिहार के नए राज्यपाल के रूप में ली शपथ, कहा- ‘यहां के लोगों की सेवा के लिए आया हूं’
आरिफ मोहम्मद खान ने बिहार के राज्यपाल के रूप में शपथ ली. वह बिहार के 42वें गवर्नर बन गए हैं और उन्होंने पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के विनोद चंद्रन से शपथ ली है.
बिहार: निजी स्कूलों में पढ़ाई जाएगी उर्दू, हिंदूवादी संगठन कर रहे विरोध, BJP नेता बोले- ये शिक्षा का इस्लामीकरण
किशनगंज जिले में उर्दू भाषा को निजी विद्यालयों में पढ़ाने को लेकर विवाद छिड़ गया है. भाजपा और हिंदूवादी संगठनों ने इसे "शिक्षा का इस्लामीकरण" बताया, जबकि कांग्रेस ने इसे जरूरी बताया.
गायिका देवी ने ‘ईश्वर-अल्लाह’ पर हुए विरोध को लेकर किया खुलासा, कहा- ‘माफी नहीं मांगनी चाहिए थी’
पटना के गांधी मैदान में 'मैं अटल रहूंगा' कार्यक्रम में लोक गायिका देवी द्वारा गाए गए भजन 'रघुपति राघव राजा राम' में 'ईश्वर-अल्लाह तेरो नाम' की पंक्ति पर हंगामा हुआ, जिससे गायिका को माफी मांगनी पड़ी. देवी ने कहा कि उनका गाना किसी को चोट नहीं पहुंचा रहा था, लेकिन माहौल शांत करने के लिए माफी मांगनी पड़ी.
बिहार पुल निर्माण घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, संजीव हंस और सुनील कुमार के ठिकानों पर छापेमारी
ईडी की टीम संजीव हंस के करीबी व पुल निर्माण विभाग के पूर्व जूनियर इंजीनियर सुनील कुमार के आवास और होटलों सहित 3 जगहों पर छापेमारी कर रही है.
बिहार: CM नीतीश कुमार ने रीगा चीनी मिल के पुनरुद्धार कार्य का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने इस दौरान सीजन 2024-25 के लिए चीनी मिल संचालन का गन्ना का बंडल डालकर इसकी शुरुआत की.
NIA Raid In Bihar: मुजफ्फरपुर-वैशाली में NIA की छापेमारी: एके-47 मामले में 6 जगहों पर जांच तेज
बिहार के मुजफ्फरपुर और वैशाली जिलों में NIA ने एके-47 की बरामदगी से जुड़े मामले में 6 स्थानों पर छापेमारी की. करीब 5 घंटे तक चली इस कार्रवाई में कई दस्तावेज और सामग्री की जांच की गई.
IAS अधिकारी संजीव हंस और उनके करीबियों के खिलाफ करीब 20 हजार पन्नों की चार्जशीट अदालत में दायर
ईडी का कहना है कि IAS अधिकारी संजीव हंस ने गैरकानूनी तरीके से पैसे कमाए और उसे प्रॉपर्टी में लगाया. जांच में हंस के कई ठिकानों पर छापे मारे गए थे. ईडी ने हंस की पत्नी से भी पूछताछ की थी.
बिहार में पकड़ौआ विवाह: रोता रह गया BPSC शिक्षक, लड़की वालों ने जबरदस्ती भरवा दी दुल्हन की मांग
बिहार के बेगूसराय में शिक्षक अवनीश कुमार को बंदूक की नोक पर अगवा कर जबरन शादी के लिए मजबूर किया गया, जिसे 'पकड़वा विवाह' कहा जाता है. घटना के बाद दोनों पक्षों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, और मामला जांच के अधीन है.
Bihar: पटना के एक परीक्षा केंद्र के बाहर प्रदर्शन कर रहे BPSC अभ्यर्थी को DM ने जड़ा थप्पड़
बीपीएससी परीक्षार्थियों के हंगामे को संभालने के लिए जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह पटना एसएसपी राजीव मिश्रा के साथ मौके पर पहुंचे थे. अधिकारी छात्रों को समझा रहे थे, तभी पटना के डीएम ने आपा खोते हुए हंगामा कर रहे परीक्षार्थियों में से एक छात्र को थप्पड़ मार दिया.





