Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

bihar police

Bihar MVI wife murder case: बिहार के चर्चित देवकुमार गुंजन हत्याकांड में पुलिस ने 34 दिन बाद बड़ा खुलासा करते हुए MVI समिता कुमारी को मास्टरमाइंड बताया है. पुलिस के अनुसार, समिता ने प्रेमी अजीत कुमार के साथ मिलकर सुपारी किलर से चलती ट्रेन में पति की हत्या कराई, तीनों आरोपी गिरफ्तार हैं.

कटिहार में NIA और बिहार पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान से जुड़े कथित आतंकी नेटवर्क के एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है.

Bharat Tiwari encounter case update: भोजपुर के भरत तिवारी कथित पुलिस मुठभेड़ मामले में न्याय न मिलने पर परिजनों ने 17 जुलाई को दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरने का ऐलान किया है. मृतक की मां ने तत्कालीन थानाध्यक्ष और एसडीपीओ (SDPO) पर हत्या का केस दर्ज कराया है और पुलिस पर मामले को दबाने का आरोप लगाया है.

बिहार में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बिहार पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने मुजफ्फरपुर जिले में दो अलग-अलग कार्रवाई करते हुए चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है.

बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी ने भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर पर पुलिस की भूमिका को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं. अशोक चौधरी ने कहा कि पुलिस की ओर से गलत किया गया है.

Supaul Food Poisoning Case: सुपौल में श्राद्ध भोज के दौरान दाल में मरी हुई छिपकली मिलने से हड़कंप मच गया. दूषित खाना खाने से बच्चों समेत 150 से अधिक लोगों की तबीयत बिगड़ गई, जिन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Begusarai Rape Case: बेगूसराय में 60 वर्षीय बुजुर्ग ने आम तोड़ने के बहाने 10 साल की मासूम बच्ची को बगीचे में ले जाकर दुष्कर्म किया. रोती हुई बच्ची की आवाज सुनकर पहुंचे एक युवक ने उसे बचाया, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

कटिहार पुलिस लाइन के अंदर कई दिनों से रह रहे एक फर्जी सिपाही सुशील कुमार को गिरफ्तार किया गया है. खुद को अररिया का जवान बताने वाले इस ठग के बैग से पुलिस की वर्दी, जूते और गृह मंत्री के कार्यक्रम का वीआईपी ड्यूटी कार्ड मिला है.

Mohammad Taufiq Murder: सीतामढ़ी में चोरौत के भंटाबाड़ी में 14 साल के मोहम्मद तौफीक की ईंटों से मारकर निर्मम हत्याकर दी. सबूत मिटाने के लिए शव पर तेजाब भी डाला. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Supaul Police Scandal: बिहार के सुपौल जिले के प्रतापगंज थाने में मालखाने से 6162 बोतल प्रतिबंधित कोडीन कफ सिरप गायब होने का बड़ा खुलासा हुआ है. जांच के बाद चार पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया, जबकि थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार को निलंबित कर दिया गया है.