Bharat Express DD Free Dish

bihar police

Bihar Police Magistrate Power: बिहार सरकार ने कानून-व्यवस्था को लेकर बड़ा फैसला लिया है. अब IG, DIG से लेकर SSP और SP तक को विशेष कार्यपालक दंडाधिकारी (मजिस्ट्रेट) की शक्तियां दे दी गई हैं. अब उपद्रवियों से बॉन्ड भरवाने के लिए सिविल अधिकारियों का इंतजार नहीं करना होगा.

बिहार के नवादा में 23 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत के बाद ससुराल वाले कथित तौर पर शव को गुपचुप अंतिम संस्कार के लिए ले गए. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया और मृतका के ससुर को गिरफ्तार कर पति, सास समेत अन्य आरोपियों पर FIR दर्ज की.

Bihar Viral Video: बिहार के नवादा में खेत में जानवर घुसने को लेकर दो गांवों के लोगों के बीच हिंसक झड़प हो गई. पुलिस की मौजूदगी में लाठी-डंडे चले, जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गए.

Supaul Viral Video: बिहार के सुपौल जिले से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शख्स जिंदा मगरमच्छ को अपनी गोद में उठाकर सीधे पुलिस थाने पहुंच गया. थाने में मौजूद पुलिसकर्मी और राहगीर इस नजारे को देखकर दंग रह गए.

Begusarai Balika Grih case update: बेगूसराय के रतनपुर थाना क्षेत्र स्थित तेलिया पोखर बालिका गृह से पांच नाबालिग बच्चियों के फरार होने से प्रशासन में हड़कंप मच गया है. एसपी मनीष ने मौके पर पहुंचकर जांच की कमान संभाली, जबकि डीएसपी के नेतृत्व में विशेष टीम सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी सर्विलांस के जरिए बच्चियों की तलाश में जुटी है.

Begusarai Violence News: बेगूसराय में छात्र प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा के बाद पुलिस ने 30 संदिग्ध दंगाइयों की तस्वीरें जारी कर जनता से पहचान बताने की अपील की है. जानिए पूरा मामला और पुलिस की कार्रवाई.

Nawada Liquor Seized: नवादा में उत्पाद विभाग ने गोविंदपुर चेक पोस्ट पर एक पिकअप वैन से ₹10 लाख की अवैध विदेशी शराब बरामद की है. तस्करों ने पुलिस से बचने के लिए शराब को अंडे के कार्टनों में छिपाया था. मौके से झारखंड के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

Bihar MVI wife murder case: बिहार के चर्चित देवकुमार गुंजन हत्याकांड में पुलिस ने 34 दिन बाद बड़ा खुलासा करते हुए MVI समिता कुमारी को मास्टरमाइंड बताया है. पुलिस के अनुसार, समिता ने प्रेमी अजीत कुमार के साथ मिलकर सुपारी किलर से चलती ट्रेन में पति की हत्या कराई, तीनों आरोपी गिरफ्तार हैं.

कटिहार में NIA और बिहार पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान से जुड़े कथित आतंकी नेटवर्क के एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है.

Bharat Tiwari encounter case update: भोजपुर के भरत तिवारी कथित पुलिस मुठभेड़ मामले में न्याय न मिलने पर परिजनों ने 17 जुलाई को दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरने का ऐलान किया है. मृतक की मां ने तत्कालीन थानाध्यक्ष और एसडीपीओ (SDPO) पर हत्या का केस दर्ज कराया है और पुलिस पर मामले को दबाने का आरोप लगाया है.