Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

bihar politics

बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव को नसीहत दी, उन्हें मर्यादा समझने और बड़े भाई का सम्मान करने की सलाह दी. विजयादशमी के मौके पर उन्होंने जनता को शुभकामनाएं दी.

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच जदयू ने अल्पसंख्यक समाज के लिए अहम बैठक किया. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बैठक की शुरुआत की और पार्टी के नेताओं ने कहा कि मुस्लिम समाज एनडीए और नीतीश कुमार के साथ पूरी तरह खड़ा है.

जन सुराज पार्टी का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को राजभवन पहुंचा और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा. इससे पहले पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी पत्र लिखा था.

केंद्रीय मंत्री और हम अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने दशहरे के बाद एनडीए में सीट बंटवारे का बड़ा संकेत दिया। उन्होंने तेजस्वी यादव और विपक्षी नेताओं पर भी निशाना साधा और कहा कि पीएम मोदी और नीतीश कुमार का काम बिहार में बेमिसाल है.

तेजस्वी के करीबी संजय यादव को लेकर लालू परिवार में बवाल बढ़ता जा रहा है. लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने लालू यादव, भाई तेजस्वी यादव, पार्टी राजद को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X.com पर अन फॉलो कर दिया. तेजप्रताप यादव का बयान भी आया. बहन का अपमान करने वालों को चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा, जो हमारी बहन का अपमान करेगा, उस पर कृष्ण का सुदर्शन चक्र चलेगा.

बिहार विधानसभा चुनावी जंग में इन दिनों एक नया नाम सुर्खियों में है – पूर्व आईपीएस अधिकारी आनंद मिश्रा. प्रशासनिक सेवा में रहते हुए अपनी काबिलियत और सख़्त छवि से पहचान बनाने वाले आनंद मिश्रा अब सियासत के मैदान में कदम रख चुके हैं। उनका कहना है कि राजनीति के जरिए वे सीधे जनता की सेवा करना चाहते हैं। आख़िर क्यों उन्होंने आईपीएस जैसी प्रतिष्ठित नौकरी छोड़कर राजनीति का रास्ता चुना? जनसेवा के प्रति उनकी सोच और आने वाले चुनाव में उनकी रणनीति पर भारत एक्सप्रेस संवाददाता प्रशांत राय ने उनसे खास बातचीत की, देखिए हमारी ये खास रिपोर्ट...

Bihar Elections 2025 की तैयारी में एनडीए और महागठबंधन दोनों में हलचल तेज हो गई है. बीजेपी-जेडीयू के साथ चिराग पासवान और जीतन राम मांझी सीटों पर दबाव बना रहे हैं.

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पटना में ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के समापन पर भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि पार्टी धीरे-धीरे लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश कर रही है. उन्होंने लोगों से वोट का अधिकार प्रयोग कर लोकतंत्र और संविधान को मजबूत करने का आह्वान किया.

Voter Adhikar Yatra: बिहार के दरभंगा में कांग्रेस और राजद की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपशब्द कहने का मामला तूल पकड़ गया है. पुलिस ने आरोपी युवक रफीक उर्फ राजा को गिरफ्तार कर लिया है.

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ को आत्मा-विहीन बताते हुए तीखी आलोचना की है. बिहार चुनावों को ध्यान में रखकर की जा रही यह यात्रा भीड़ जुटाने की कवायद मात्र है और इसका हश्र भी 'भारत जोड़ो यात्रा' जैसा होगा.