Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

bihar politics

सुप्रीम कोर्ट 8 सितंबर को बिहार एसआईआर मामले पर सुनवाई करेगा. कोर्ट ने बिहार सीईओ को आदेश दिया है कि वे 12 राजनीतिक दलों के अध्यक्ष और महासचिवों को नोटिस जारी करें.

Tej Pratap Yadav: तेज प्रताप ने 5 परिवारों और 5 लोगों पर उनके खिलाफ षड्यंत्र करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि इन पांच परिवारों के द्वारा मेरे राजनीतिक और पारिवारिक जीवन को पूर्णरूप से समाप्त करने की पूरी कोशिश किया गया.

पूर्व- पी- एस अधिकारी आनंद मिश्रा ने जन सुराज पार्टी को छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया है. पटना के बीजेपी दफ्तर में भव्य कार्यक्रम में आनंद मिश्रा को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई. इस मौके पर बिहार के दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा के साथ साथ प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल भी मौजूद रहे. 2024 के लोक सभा चुनाव में बक्सर सीट पर मिली हार का सबसे बड़ी वजह रहे आनंद मिश्रा ने जन सुराज से जुड़ने और मोह भंग होने से लेकर आर एस एस के बाल स्वयं सेवक होने का हवाला देकर भारत एक्सप्रेस संवाददाता आशुतोष कुमार से खास बातचीत में कई अहम खुलासे किए, देखिए हमारी ये खास रिपोर्ट...

Samrat Chaudhary ने राहुल गांधी के भाजपा और चुनाव आयोग के पार्टनरशिप होने वाले बयान को लेकर कहा कि राहुल गांधी को अनुभव कम है, उन्हें नहीं पता होगा कि उनके माता-पिता और उनकी दादी ने लोकतंत्र के साथ क्या किया था.

लैंड फॉर जॉब घोटाले पर राऊज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई जारी. राबड़ी देवी के वकील ने दलील दी कि पैसे लेकर जमीन खरीदना अपराध नहीं, वहीं सीबीआई ने लालू परिवार पर सस्ती दरों पर जमीन लेने और फर्जी प्रमाण पत्र से नौकरी देने का आरोप लगाया.

राहुल गांधी ने बिहार में 'वोटर अधिकार यात्रा' शुरू करते हुए कहा कि यह केवल वोट की नहीं, बल्कि संविधान बचाने की लड़ाई है. उन्होंने भाजपा और आरएसएस पर वोट हेरफेर और गरीबों के वोटों की चोरी का आरोप लगाया हैं.

Bihar Election 2025: बिहार के सासाराम से राहुल गांधी के नेतृत्व में वोटर अधिकार यात्रा शुरू हुई. कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने इसे लोकतंत्र बचाने की बड़ी लड़ाई बताया. 16 दिन की इस यात्रा का समापन पटना में रैली के साथ होगा.

Rahul Gandhi: कांग्रेस के द्वारा "वोट चोरी से आजादी" नाम का अभियान शुरू किया गया है. जिसमें लोगों से चुनाव आयोग और भाजपा के द्वारा कथित तौर पर "वोट चोरी" के खिलाफ आंदोलन में शामिल होने का आह्वान किया गया है.

केंद्रीय मंत्री और लोजपा प्रमुख चिराग पासवान ने पटना में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया और पीएम मोदी के लाल किले के संबोधन का सरहाना किया.

सुप्रीम कोर्ट में बिहार एसआईआर मामले की सुनवाई जारी है, जिसमें मतदाता सूची में हुई त्रुटियों और 65 लाख से अधिक लोगों के नाम हटाने के आरोपों पर बहस हो रही है. चुनाव आयोग और याचिकाकर्ताओं के बीच मतदाता पहचान और नागरिकता के प्रमाणों को लेकर विवाद सामने आया है.

Latest