Bharat Express DD Free Dish

BJP

झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू होते ही राजनीतिक गलियों में हेमंत सोरेन और बीजेपी के बीच नज़दीकियों की चर्चा तेज़ हो गई। सियासी तापमान तब और बढ़ गया जब देर रात हुई बैठक में क्या हुआ, इसे लेकर कई सवाल उठे। इन्हीं सवालों के बीच भारत एक्सप्रेस संवाददाता मधुकर आनंद से खास बातचीत में सत्ता पक्ष के विधायक अरूप चटर्जी ने बड़े दावे किए। उन्होंने साफ कहा कि सरकार को कोई खतरा नहीं है और हेमंत सोरेन ने बैठक में स्पष्ट कर दिया है कि ऐसी सभी बातें सिर्फ अफवाह हैं। जानिए पूरा मामला इस रिपोर्ट में...

साकेत कोर्ट ने भाजपा नेता सुरेश नखुआ को यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ दायर मानहानि मामले में सही हलफनामा दाखिल करने के लिए आख़िरी मौका दिया है.

Swaraj Kaushal Passed Away: बांसुरी स्वराज के पिता कौशल स्वराज ने दुनिया को अलविदा कह दिया है. वे मिजोरम के राज्यपाल रह चुके थे.

Delhi MCD ByPoll के नतीजे आ गए हैं. उपचुनाव में बीजेपी ने बाजी मार ली है. कुल 12 सीटों पर हुए उपचुनाव में बीजेपी ने 7 सीटों पर जीत दर्ज की है तो वहीं आम आदमी पार्टी ने 3 सीटों पर जीत हासलि की है. इस उपचुनाव में कांग्रेस और एआईएफबी के उम्मीदवार को 1-1 सीटों पर जीत हासिल हुई है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पश्चिम बंगाल के भाजपा सांसदों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की, जिसमें विधानसभा चुनावों की तैयारी पर जोर दिया गया. पीएम मोदी ने सांसदों को स्पष्ट संदेश दिया कि अब कड़ी मेहनत का समय है और जीत सुनिश्चित करने के लिए हर स्तर पर तैयारी आवश्यक है.

कांग्रेस (Congress) सांसद रेणुका चौधरी (Renuka Chowdhury) के सेना पर लगाए गए गंभीर आरोपों से सियासी विवाद तेज हो गया है. बीजेपी (BJP) प्रवक्ता सीआर केसवन ने इस बयान को सेना-विरोधी मानसिकता बताया.

नई दिल्ली में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की है.

बिहार चुनाव के नतीजों को लेकर बिहार में विपक्ष के नेता तो मंथन कर ही रहे हैं इधर यूपी में सपा मुखिया अखिलेश यादव भी गुणा गणित लगा रहे हैं और बिहार में हार की वजहों को सुधारते हुए यूपी में विधानसभा चुनाव की तैयारियां कर रहे हैं...

कांग्रेस सांसद शशि थरूर (Shashi Tharoor) लगातार दूसरी बार पार्टी की बड़ी बैठक से नदारद रहे. उनकी गैरमौजूदगी और पीएम मोदी के पक्ष में झुकाव को देखते हुए राजनीतिक गलियारों में बीजेपी में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई हैं.

उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर हलचल मच गई है। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एसआईआर यानी विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा बताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर दावा किया कि यह प्रक्रिया केवल मतदाता सूची सुधार नहीं, बल्कि देश की मूल संरचना को कमजोर करने की कोशिश है। उनका आरोप है कि वोटर लिस्ट से बड़े पैमाने पर नाम हटाए जा रहे हैं, जिससे आम लोगों के अधिकार प्रभावित होंगे। उन्होंने जनता और सभी दलों से अपील की है कि वे इस मुद्दे पर जागरूक रहें और लोकतांत्रिक व्यवस्था की रक्षा करें।